बाड़मेर में युवा ने शुरू किया अनोखा अभियान, रिफ्लेक्टर बेल्ट से बचेंगे सड़क हादसे और पशुओं की जान
Barmer Road Safety Campaign : सड़क पर अचानक सामने आने वाले आवारा पशु हर साल कई हादसों का कारण बनते हैं, खासकर रात के समय. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए युवा महेंद्र सिंह तारातरा ने “सुरक्षा बंधन अभियान” की शुरुआत की है. 30 मार्च से शुरू होने वाले इस अभियान में मुख्य सड़क मार्गों, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों तथा ग्रामीण इलाकों में घूमते निराश्रित गोवंश और अन्य पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधकर उन्हें रात में वाहन चालकों के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाया जाएगा. यह कदम सड़क हादसों को कम करने के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा. पहले चरण में बाड़मेर से जैसलमेर, जोधपुर, चौहटन और अन्य मार्गों पर बेल्ट बांधे जाएंगे. इंडियन रूरल डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस सोसायटी के सहयोग से महेंद्र सिंह तारातरा 2 महीने में 1 लाख रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने का लक्ष्य रखते हैं. यह पहल न केवल सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि इंसान और पशु दोनों की जान बचाएगी.
OPPO K13 Turbo Series 5G Review: ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस के साथ ₹40,000 के बजट में मिलेगा फ़्लैगशिप फ़ीचर्स का एकदम नया अनुभव!
OPPO का नया K13 Turbo Series 5G अपनी श्रेणी में बेहतरीन Active और और Passive cooling से लैस, फ़्लैगशिप फ़ीचर्स के साथ, लंबे समय तक चलने वाला और दमदार परफ़ॉर्मेंस वाला स्मार्टफ़ोन है. ये सारी खूबियां आपको बेहद किफ़ायती कीमत पर मिलेगी. बजट के अंदर बेहतरीन फ़ीचर्स वाला यह फ़ोन अपनी श्रेणी के प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























