Responsive Scrollable Menu

OPPO Find X9 Series खास भारतीयों के लिए बना, यह सिर्फ जरूरतों को जैसे-तैसे पूरा करने वाला फोन नहीं

यह OPPO का अब तक का सबसे ज़्यादा फ़ीचर्स वाला लैस फ़्लैगशिप है. इसलिए नहीं कि इस डिवाइस में एक साथ सब कुछ देने की कोशिश की गई है. इसलिए कि जो लोग अपने फ़ोन से बहुत सारे काम करते हैं.

Continue reading on the app

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। मैं देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन की 3 तस्वीरें… मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें 1. 'पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ' पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें। 2. 'नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था' नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई। कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। 3. 'सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था' सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया। नोएडा एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए- फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- यहां से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। यह एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR का वो खिलाड़ी, जिसने रोक दिए 2 शतक, रोहित शर्मा-रायन रिकल्टन का तोड़ा दिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक से चूक गए. जिसकी वजह अनुकूल रॉय की शानदार फील्डिंग रही. Sun, 29 Mar 2026 23:19:05 +0530

  Videos
See all

America के विरुद्ध अब Houthi लड़ेंगे युद्ध ! | America Iran Conflict | Israel Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:11+00:00

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00

School Student Murder Case: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:00:00+00:00

Iran threatens to ‘rain fire’ on American forces | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers