Responsive Scrollable Menu

अमित शाह का गुवाहाटी में रोड शो:बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं, DMK ने कैंडिडेट्स लिस्ट जारी की

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी (असम) में रोड शो किया। इसके पहले शाह ने कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।’ उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।’ मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। उधर, TMC ने भी भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े बड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव के सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

RBSE 10th result 2026 declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनकी परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने प्रदेश के 6,195 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा संपन्न कराई थी।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check RBSE 10th result 2026)
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'RBSE Class 10 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर लें।

बिना इंटरनेट SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप अपने मोबाइल फोन से एक साधारण SMS भेजकर भी रिजल्ट पा सकते हैं। मैसेज से रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RESULT [space] RAJ10 [space] अपना रोल नंबर
  • इस मैसेज को 56263 या 5676750 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी परीक्षाओं (80 अंक) में उम्मीदवारों को कम से कम 26 अंक लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' में बैठने का मौका मिलेगा।

डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध है मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिजिलॉकर पोर्टल पर जाकर 'Secondary Education Board Rajasthan' का चयन करना होगा और अपना विवरण दर्ज कर 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार ग्रेड और कुल प्रतिशत जैसे विवरण दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

सिलेंडर ले जाते वक्त हादसा! #baghpat #fire #firenews #moped #aajtak #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:09+00:00

Iran threatens to ‘rain fire’ on American forces | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:40:26+00:00

School Student Murder Case: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:00:00+00:00

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers