Responsive Scrollable Menu

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

RBSE 10th result 2026 declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनकी परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने प्रदेश के 6,195 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा संपन्न कराई थी।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check RBSE 10th result 2026)
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'RBSE Class 10 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर लें।

बिना इंटरनेट SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप अपने मोबाइल फोन से एक साधारण SMS भेजकर भी रिजल्ट पा सकते हैं। मैसेज से रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RESULT [space] RAJ10 [space] अपना रोल नंबर
  • इस मैसेज को 56263 या 5676750 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी परीक्षाओं (80 अंक) में उम्मीदवारों को कम से कम 26 अंक लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' में बैठने का मौका मिलेगा।

डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध है मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिजिलॉकर पोर्टल पर जाकर 'Secondary Education Board Rajasthan' का चयन करना होगा और अपना विवरण दर्ज कर 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार ग्रेड और कुल प्रतिशत जैसे विवरण दिए गए हैं।

Continue reading on the app

IPL 2026: हरभजन सिंह तो फैंस से ही भिड़ पड़े, कॉमेंट्री पर सवाल उठते ही किए भद्दे कमेंट

आईपीएल की शुरुआत के साथ ही जहां सोशल मीडिया पर सभी टीम के फैंस एक-दूसरे से टकराते हैं, वहीं पहले ही मैच के बाद फैंस का झगड़ा तो छोड़िए, आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह ही फैंस से भिड़ गए.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: मैच जीतकर भी RCB को नहीं पछाड़ सकी मुंबई, यहां देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन वह पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से आगे नहीं निकल सकी. Mon, 30 Mar 2026 00:00:29 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: सीज़फायर पर क्या बोला ईरान? | Trump | Netanyahu | Khamenei | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:30:00+00:00

Dhurandhar 2 Movie : माफिया अतीक का खौफनाक सच ! #atiqueahmed #upnews #cmyogi #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:12:31+00:00

Dhurandhar The Revenge: माफिया अतीक सीएम योगी से डरता था ? #atiqueahmed #cmyogi #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:24:09+00:00

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा #baghpat #fire #firenews #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers