Responsive Scrollable Menu

जी-7 बैठक में एस. जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक सुरक्षा, नौवहन स्वतंत्रता और नार्को-आतंकवाद पर जताई चिंता

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस में आयोज‍ित जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के व‍िदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

साथ ही बैठक में नार्को-आतंकवाद के बढ़ते संबंधों से उत्पन्न चुनौतियों पर चिंता जताई गई। महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और सहयोग बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की गई, जो वैश्विक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक माने जा रहे हैं।

एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा, आज जी-7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग में सत्र में विभिन्न खतरों और संप्रभुता पर चर्चा की। वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया। साथ ही नार्को-आतंकवाद के बीच संबंधों से उत्पन्न खतरे को भी रेखांकित किया। महत्वपूर्ण खनिजों के संबंध में, उनकी मूल्य श्रृंखला के विस्तार हेतु सहयोग बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे मौजूदा कदमों की सराहना की।

डॉ. जयशंकर दो दिन की जी7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए गुरुवार को फ्रांस पहुंचे। यहां उन्होंने दक्षिण कोरिया, कनाडा और जापान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। बैठक में, विदेश मंत्री और उनकी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद ने दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की।

उन्होंने फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक संपर्क को मजबूत करने में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से मजबूत व्यापार रूट और सुरक्षित सप्लाई चेन की जरूरत और ज्यादा हो गई है। सत्र को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि यूरोपीय यूनियन, यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन (ईएफटीए) और ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता समेत बड़े वैश्विक साझेदारी के साथ भारत के बढ़ते व्यापार समझौते ने आईएमईसी में काफी वैल्यू जोड़ी है।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कनेक्टिविटी पहल को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच बढ़ते उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की जरूरत पर जोर दिया और वैश्विक दक्षिण के सामने आने वाली चुनौतियों पर जोर डाला।

उन्होंने बताया, “यूएनएससी सुधारों की जरूरत, शांति अभियानों को आसान बनाने और मानवीय सप्लाई चेन को मजबूत करने पर जोर दिया। खास तौर पर ऊर्जा चुनौतियों, खाद आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा को लेकर ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया।”

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

140 साल बाद दिल्ली में बनने वाला है इंटरनेशनल स्टेडियम, हरमनप्रीत कौर के नाम से होगा खास पिंक स्टैंड

Harmanpreet Kaur: देश की राजधानी दिल्ली में 140 साल के बाद एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनने वाला है, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सपने को साकार करेगी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी ओमैक्स, जिसने भारतीय दिग्गज महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेजडर बनाया है. इस स्टेडियम में वैसे तो कई खासियत हैं, मगर एक बात जिसने सभी का ध्यान खींचा है, वो है 1500 सीटों वाला पिंक स्टैंड, जिसे चैंपियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर का नाम मिलेगा.

हरमनप्रीत कौर के नाम पर बनेगा पिंक स्टैंड

दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान इस बात का ऐलान हुआ कि दिल्ली में 140 से अधिक सालों के बाद दूसरा क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें हरमनप्रीत कौर, मोहित गोयल (एमडी, ओमैक्स लिमिटेड) और अवनीत सोनी (बिजनेस हेड, ओमैक्स) मौजूद थे.

क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नाम से पिंक स्टैंड बनाया जाने वाला है, जिसमें 1500 सीटें होंगी. यह स्टैंड 30,000 सीटों वाले स्टेडियम का हिस्सा होगा, जो द्वारका सेक्टर 19बी में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले ओमेक्स स्टेट का केंद्रबिंदु है. न केवल ये स्टैंड पिंक होगा बल्कि इसकी सीटें भी पिंक होंगी.

विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए डिजाइन किया गया एक स्वागत योग्य स्थान है. ओमेक्स का उद्देश्य स्टेडियमों को अधिक समावेशी बनाना और अधिक महिलाओं को लाइव खेलों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह अवधारणा हरमनप्रीत कौर के परामर्श से विकसित की गई थी, जिन्होंने स्टेडियम के भीतर बेहतर एथलीट-केंद्रित सुविधाओं को आकार देने के लिए सुझाव भी दिए.

क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?

इवेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “ओमेक्स स्टेट स्टेडियम में मेरे नाम पर एक स्टैंड होना मेरे लिए सचमुच खास है. क्रिकेट ने मुझे सालों से बहुत कुछ दिया है और यह सम्मान मेरे सफर को और भी सार्थक बनाता है. मैं इस सम्मान के लिए ओमेक्स की आभारी हूं और स्टेडियम को महिलाओं के लिए अधिक समावेशी बनाने के लिए योजना चरण में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात थी. महिला क्रिकेट को इस तरह से सार्थक मान्यता मिलते देखना अद्भुत है और मुझे उम्मीद है कि यह स्टेडियम कई युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति जुनून के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.”

स्टेडियम में होगी सुख-सुविधाएं

दिल्ली में बनने वाले इस नए इंटरनेशनल स्टेडियम में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि कई अन्य खेलों के लिए भी स्पेस बनाया जाएगा. इस स्टेडियम में आने वाले विजिटर्स के लिए खास व्यवस्था होगी, जिसमें वह स्विंगपूल में स्विम करते-करते भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. लग्जरी रूम्स, महिलाओं के लिए खास पिंक टॉयलेट, हॉल, प्रेस बॉक्स, ई गेमिंग के लिए स्पेस इत्यादि स्टेडियम में हर वो फैसिलिटी होगी, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

हनी सिंह का कॉन्सर्ट बना मुसीबत! लेजर लाइट से नियम तोड़े, FIR दर्ज

मुंबई में हुआ एक बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट अब सुर्खियों में है, लेकिन वजह इसकी सफलता नहीं बल्कि नियमों का उल्लंघन है। 28 मार्च की रात जब हजारों लोग यो यो हनी सिंह के गानों पर झूम रहे थे, उसी समय कुछ ऐसी चूकें हो रही थीं जो अब कानूनी मामले का रूप ले चुकी हैं। … Tue, 31 Mar 2026 14:36:27 GMT

  Videos
See all

Manoj Kumar Jha in Rajya Sabha: 'आपको घंटी नहीं बजाने दूंगा', मनोज कुमार झा को सुनिए | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:35:00+00:00

Maulana Salim Arrest: गिरफ्तार होते ही गिड़गिड़ाने लगा मौलाना सलीम | #maulana #upstf #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:40:06+00:00

Sheikh Abdul Rashid in Lok Sabha: कश्मीरियों के लिए संसद में चीख पड़े शेख रशीद | Jammu-Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:40:00+00:00

Varanasi News: वाराणसी में UP-MP सहयोग सम्मेलन में क्या बोले CM मोहन यादव? | Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers