Responsive Scrollable Menu

गर्मी का वार, बायोपार्क तैयार! शेर-टाइगर की बदली डाइट, भालू को मिलेगी आइसक्रीम, जानवरों की राहत का खास प्लान

Zoo Animals Summer Care: माचिया बायोलॉजिकल पार्क में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन्यजीवों की देखभाल के तरीके पूरी तरह बदल दिए गए हैं. तापमान बढ़ने के साथ शेर, टाइगर और पैंथर जैसे मांसाहारी जानवरों की डाइट कम कर दी गई है, ताकि भोजन आसानी से पच सके और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके. अब इन्हें दिन के बजाय शाम के समय खाना दिया जा रहा है. पार्क में फव्वारे चलाकर वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है, जिससे जानवरों को राहत मिल सके. वहीं भालुओं के लिए शुगर-फ्री आइसक्रीम देने की योजना भी बनाई जा रही है. पार्क में मौजूद 300 से अधिक वन्यजीवों के लिए पिंजरों में पानी भरा जा रहा है और शाकाहारी जीवों को तरबूज, ककड़ी व अन्य रसदार फल-सब्जियां दी जा रही हैं, ताकि गर्मी में उनका स्वास्थ्य संतुलित बना रहे.

Continue reading on the app

PM की मिमिक्री करने वाले टीचर के सस्पेंशन पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- दबाव में कार्रवाई न करें अधिकारी; भाजपा विधायक ने की थी शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री वाले वीडियो पर सस्पेंड किए गए शिक्षक को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ से राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि सस्पेंशन का अधिकार होना पर्याप्त नहीं, उसका इस्तेमाल विवेकपूर्ण और ठोस आधार पर होना चाहिए। अदालत ने निलंबन आदेश पर रोक लगाते हुए मामले को दोबारा विचार के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया। मामला शिवपुरी जिले के प्राथमिक शिक्षक साकेत कुमार पुरोहित का है, जिन्हें 13 मार्च 2026 को फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के बाद निलंबित किया गया था। वीडियो में उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री की मिमिक्री की थी। याचिकाकर्ता ने कहा- वीडियो आपत्तिजनक नहीं पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर बीईओ कार्यालय बदरवास से अटैच कर दिया। याचिका में शिक्षक की ओर से कहा गया कि वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था और बिना स्वतंत्र जांच के जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। टीचर ने VIDEO में क्या कहा था मिमिक्री करते हुए शिक्षक ने प्रधानमंत्री के अंदाज में कहा— “मेरे प्यारे भाइयों-बहनों… गैस के दाम कम हुए? नहीं हुए… बढ़े? बढ़ गए। भाइयों-बहनों, गैस की रोटी खाने से पेट में भी गैस बनती है। अगर पेट में गैस बनेगी तो आप बीमार पड़ जाएंगे, और अगर आप बीमार पड़ेंगे तो देश भी बीमार पड़ जाएगा…” “इसलिए गैस के दाम बढ़ने से अब आम आदमी भी चूल्हे की रोटी खाएगा और अमीर भी… और अमीर-गरीब के बीच की खाई कम हो जाएगी, भाइयों-बहनों…” सरकार की कोर्ट में दलील- निलंबन सजा नहीं सुनवाई के दौरान शासन ने दलील दी कि निलंबन सजा नहीं, बल्कि जांच को निष्पक्ष रखने के लिए एक अंतरिम कदम है। हालांकि, न्यायमूर्ति आशीष श्रोती की एकल पीठ ने टिप्पणी की कि सस्पेंशन का इस्तेमाल सोच-समझकर होना चाहिए, केवल अधिकार होना पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने कहा- नए सिरे से निर्णय लिया जाए अदालत ने यह भी माना कि शिकायत के तुरंत बाद की गई कार्रवाई से अधिकारी की स्वतंत्र सोच पर सवाल उठते हैं और 2005 के शासन निर्देशों का भी पालन नहीं हुआ। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आदेश को त्रुटिपूर्ण मानते हुए उस पर रोक लगा दी और निर्देश दिए कि सभी तथ्यों और नियमों को ध्यान में रखकर नए सिरे से निर्णय लिया जाए। यह खबर भी पढ़ें TI ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, कहा- सच लिखा इसलिए सस्पेंड किया गया महू के मानपुर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआ पकड़े जाने के मामले में सस्पेंड किए गए टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने एफआईआर में सही जगह और सही नाम लिखने से इनकार नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: बेईमानी पर उतरी शाहीन अफरीदी की टीम, बॉल से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हाथ से निकला मैच

पाकिस्तान की टी20 लीग PSL में लगभग हर दिन ही कुछ न कुछ बवाल हो रहा है और ताजा बवाल सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स की टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसके चलते टीम को पेनल्टी लगी. Mon, 30 Mar 2026 00:07:25 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On SP Development Model: "सपा का विकास मॉडल या भ्रष्टाचार?" CM के तीखे वार से सियासत गरमाई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:00+00:00

Maharashtra: बैलगाड़ी ऑन ड्यूटी, पेट्रोल खत्म हुआ तो बैलगाड़ी बनी सहारा #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:01+00:00

Shah On Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर शाह ने बड़ा ऐलान कर दिया ! #shorts #petroldieselupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:48:49+00:00

फैंस के बीच दिखे Amitabh Bachchan #amitabhbachchan #bollywood #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers