Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा ने बनाए 78 रन, फिर भी क्यों नहीं मिला उन्हें POTM अवॉर्ड? 34 साल के खिलाड़ी ने मारी बाजी

Rohit Sharma जब-जब मैदान पर उतरे हैं, तब-तब जमकर छक्के-चौकों की बारिश करते हैं. IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए पहले मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दिलाई. हिटमैन ने इस मैच में मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और वह 78 रन बनाकर आउट हुए. मगर, फिर भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. ऐसे में सवाल उठता है कि रोहित शर्मा नहीं तो आखिर प्लेयर ऑफ द मैच किसे चुना गया? तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं.

रोहित शर्मा ने बनाए 78 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन. इन दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और पावर प्ले में 80 रन बनाए.

इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की पार्टनरशिप बनाई और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई. हिटमैन ने पहले तो 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो उनकी आईपीएल में फास्टेस्ट फिफ्टी है. वहीं फिर वह 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा.

किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

बल्ले से भले ही रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने गर्दा उड़ाया हो, लेकिन गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया था. टॉस जीतकर MI ने गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन केकेआर के बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे. ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या जैसे बॉलर्स जब कमाल नहीं दिखा पाए, तब शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस के लिए विकेट्स चटकाए और कोलकाता की आंधी पर लगाम लगाई.

मुंबई इंडियंस की ओर से 6वां ओवर लेकर आए शार्दुल ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. वहीं, मुंबई की ओर से 9वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ने फिर अपना जादू दिखाया और कैमरून ग्रीन के रूप में अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई. MI के लिए तीसरा विकेट भी शार्दुल ने ही लिया, जब उन्होंने कैप्टन अजिंक्य रहाणे को चलता किया. इस तरह शार्दुल ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए. नतीजन, MI VS KKR मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, MI VS KKR मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

अफगानिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत, 26 घायल

काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 26 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्रवक्ता हाफिज मोहम्मद यूसुफ हम्माद के अनुसार, भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। यह घटनाएं परवान, दायकुंडी, वारदक और लोगर प्रांतों समेत देश के कई हिस्सों में हुईं।

बाढ़ के कारण 147 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 80 किलोमीटर सड़क बह गई और 582 एकड़ कृषि भूमि के साथ 31 जल नहरें और सिंचाई नेटवर्क भी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि ये जानकारी प्रारंभिक है और स्थिति का आकलन अभी जारी है।

हम्माद ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

इससे पहले 22 जनवरी को प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया था कि भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, परवान, वारदक, दक्षिणी कंधार, उत्तरी जौज़जान, फरयाब और मध्य बामियान प्रांतों में खराब मौसम का असर पड़ा था।

तूफानों ने नौ घरों को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया और 530 पशुओं की मौत हो गई, जिससे इन कृषि-आधारित क्षेत्रों में लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ा। बर्फ जमने से कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं, जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई।

पिछले साल अक्टूबर में भी भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण काबुल, लगमान और कापिसा प्रांतों में 721 परिवार प्रभावित हुए थे।

प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस हमाद ने बताया कि कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए। एक हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि बह गई और फल उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR का वो खिलाड़ी, जिसने रोक दिए 2 शतक, रोहित शर्मा-रायन रिकल्टन का तोड़ा दिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक से चूक गए. जिसकी वजह अनुकूल रॉय की शानदार फील्डिंग रही. Sun, 29 Mar 2026 23:19:05 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: Kishore Ajwani: IRGC सेना चला रही ईरानी सरकार #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:00:26+00:00

सेल्फी लेते समय हादसा, iPhone नाले में गिरा #iPhone17Pro #kanpur #iPhone17ProDrainViral #Auraiya #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:15:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान युद्ध से China को कितना फायदा ? | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:21:47+00:00

War Breaking News: ईरान ने कई देशों पर किया विध्वंसक हमला! | Iran Israel America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers