Responsive Scrollable Menu

चोंगक्वानछुन मंच के 2026 वार्षिक सम्मेलन में 60 समानांतर मंचों का आयोजन किया जाएगा

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। 2026 चोंगक्वानछुन मंच (ज़ीजीसी) का वार्षिक सम्मेलन 25 से 29 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन के दौरान, वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी शासन, मौलिक अनुसंधान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, तथा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र जैसे ज्वलंत विषयों पर केंद्रित 60 समानांतर मंचों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 21 मंच पहली बार आयोजित किए जा रहे हैं और कई समानांतर मंचों में महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रकाशित किए जाएंगे।

मानकीकरण और तकनीकी नवाचार विकास मंच ने 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान पेइचिंग के मानकीकरण कार्य की उपलब्धियों को जारी किया और अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में मानकीकरण अनुप्रयोगों की प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया।

वहीं, उद्योग जगत में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं के लिए नवाचार और विकास मंच ने पेइचिंग के उद्योग में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं के विकास पर श्वेत पत्र जारी किया, जिसमें दर्शाया गया है कि पेइचिंग के उद्योगों में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं की संख्या 22.5 लाख तक पहुंच गई है।

उधर, विश्व डिजिटल स्वास्थ्य मंच ने एआई अस्पतालों पर अंतर्राष्ट्रीय सहमति और शहरी स्वास्थ्य सूचकांक जारी किए और मेडिकल एआई में कई आधुनिक उपलब्धियों की शुरुआत की।

जानकारी के अनुसार, इन समानांतर मंचों को 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विदेशी संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जो 29 मार्च तक जारी रहेंगे।

इसके अलावा, इस वार्षिक सम्मेलन के आयोजन के दौरान, चोंगक्वानछुन राष्ट्रीय नवाचार प्रदर्शन क्षेत्र के प्रदर्शनी केंद्र में स्थायी प्रदर्शनी ने भी बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। 10,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी हॉल में 560 से अधिक अत्याधुनिक तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

झूठ में फंसे अजिंक्य रहाणे? कैमरन ग्रीन के बॉलिंग न करने वाले बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, IPL 2026 के दूसरे ही दिन बवाल!

Cameron Green Ajinkya Rahane Controversy IPL 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में मिली हार के बाद ऐसा बयान दे डाला, जिससे पूरा वर्ल्ड क्रिकेट सन्न है. रहाणे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 25.20 करोड़ में खरीदे गए कैमरन ग्रीन ने बॉलिंग क्यों नहीं कि इसका उत्तर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास है. Mon, 30 Mar 2026 11:27:26 +0530

  Videos
See all

Barabanki News: नरभक्षी बना शख्स, खोपड़ी खा गया...बाराबंकी मर्डर में बड़ा खुलासा | Crime | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:15:00+00:00

सेंट्रल तेहरान में इजरायल की भीषण बमबारी | #middleeastconflict #airstrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:17:22+00:00

IPS KK Bishnoi Anshika Verma Marriage: शाही अंदाज में बिश्नोई-अंशिका का वरमाला | Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:08:29+00:00

Iran America War: पाकिस्तान के 20 जहाज होर्मुज से कैसे निकलेंगे? | Pakistan Ships | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers