Responsive Scrollable Menu

ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद… देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग

देहरादून के राजपुर इलाके में सोमवार सुबह ओवरटेकिंग को लेकर हुए रोड रेज ने खौफनाक रूप ले लिया. दो गाड़ियों के ड्राइवरों में विवाद के बाद फायरिंग की गई. इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई.

Continue reading on the app

हद पार कर दी...जयशंकर के दलाल वाले बयान पर आपा खो बैठीं हिना रब्बानी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने पूरी दुनिया की राजनीति को गर्म कर दिया है। एक तरफ ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में भारत को निशाने पर ले लिया है। दरअसल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान ने इस्लामाबाद में सियासी तूफान खड़ा कर दिया। जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि भारत किसी का दलाल देश नहीं है। पाकिस्तान की सरकार से लेकर वहां के नेताओं तक इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी और यह आग पाकिस्तानी सरकार के साथ-साथ अब पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार तक पहुंच चुकी है। भारत को लेकर हिना ने क्या कुछ कहा है और पाकिस्तान क्या शांतिदूत बन पाएगा कभी? दरअसल हाल ही में सर्वदलीय बैठक होती है। जयशंकर ने पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष को लेकर पाकिस्तान की मध्यस्था पर सवाल उठाए और कहा कि भारत इस खेल का हिस्सा नहीं है क्योंकि भारत कोई दलाल राष्ट्र बिल्कुल नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल ने फोन दिखाकर हिलाई पूरी दुनिया, भारत हैरान, ईरान परेशान

आपको याद होगा कि पाकिस्तान जबरदस्ती का शांतिदूत बनने का कोशिशें करते हुए दिखाई दे रहा है। ईरान अमेरिका में सुलह की बातें कर रहा है और उसी बीच भारत के बयान से पाकिस्तान जल भुन गया है। यही बयान पाकिस्तान को नागवार गुजरा। सबसे पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और भारतीय बयान को तिरस्कार के साथ खारिज करते हुए इसे गैर कूटनीतिक बता दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार भी इस विवाद में कूद पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर जयशंकर के बयान की आलोचना करते हुए कहती हैं कि इस तरह की सियासी ड्रामेबाजी पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर रही है और यह दुख की बात है कि पूरा इलाका ऐसे बयानों का बंधक बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान

कहीं ना कहीं हिना रब्बानी खार जयशंकर के इस बयान को ड्रामेबाजी बता रही हैं। दरअसल इस पूरे विवाद की जड़ पाकिस्तान की वही कोशिश है जिसमें वह खुद को ईरान और अमेरिका के बीच संभावित मध्यस्थ के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है। एक तरफ अमेरिका से बार-बार करीब जाता है और ईरान को जताता है कि हम आपके दोस्त हैं। इस्लामाबाद चाहता है कि उसकी जमीन पर ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधि बैठकर सीज फायर की बातचीत करें। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह इस तरह की मध्यस्था की राजनीति से दूर है। जयशंकर के इसी बयान के बाद से पाकिस्तान के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है और अब बयानबाजी की जंग खुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच दिखाई दे रही है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान, कहा- मैं बस इतना कह सकता हूं कि...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। उनकी कलाई पर उनके ही साथी बल्लेबाज कूपर कोनोली का शॉट सीधे जाकर लगा। जब फिजियो उनकी जांच कर रहे थे तब वह काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद ठीक अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी कलाई वैसी ही है जैसी पहले थी और वह किसी भी चीज को लेकर कोई अपशगुन नहीं करना चाहते थे। चोट के बात में पूछे जाने पर मैच के बाद प्रस्तुति समारोह में श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि ये ठीक है। ये वैसी ही है जैसी पहले थी। मैं किसी भी चीज को लेकर कोई अपशगुन नहीं करना चाहता। मैं बस सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा। 

श्रेयस अय्यर ने 18 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने कहा कि जब पंजाब किंग्स के अचानक तीन विकेट गिर गए तो उस दौरान वह अंदर अपने हाथ पर बर्फ लगा रहे थे। अय्यर ने आगे कहा कि, सच कहूं तो मेरा ध्यान अंदर अपने हाथ पर था मैं उस पर बर्फ लगा रहा था और तभी अचानक हमने एक के बाद एक करके दो विकेट गंवा दिए। आईपीएल में ऐसी चीजें होती रहती हैं।
Wed, 01 Apr 2026 13:27:13 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

US-Iran Israel War: महायुद्ध का मैदान छोड़, भागने को मजबूर Donald Trump! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:31+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers