चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है : ब्राजीली राष्ट्रपति
बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने 26 मार्च को गोइआस राज्य के अनापोलिस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है।
उसी दिन, लूला ने ब्राजील के उप राष्ट्रपति और विकास, उद्योग व व्यापार मंत्री गेराल्डो अल्कमिन के साथ मिलकर चीनी ऑटोमोबाइल निर्माताओं और उनके ब्राजीलियाई भागीदारों द्वारा स्थापित उत्पादन लाइन का निरीक्षण किया और उत्पादन शुरू होने पर उन्हें बधाई दी।
लूला ने कहा कि चीन अब ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है, और उन्हें विश्वास है कि ब्राजील और चीन के ऑटोमोटिव उद्योगों के बीच सहयोग सफल होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक ब्राजीलियाई उद्यमी अपने चीनी साझेदारों के साथ मिलकर उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने और ब्राजील के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग करेंगे।
वहीं, अल्कमिन ने कहा कि ब्राजील सरकार अपने घरेलू उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत है और ब्राजील की नई औद्योगिक योजना के माध्यम से नवोन्मेषी परियोजनाओं के लिए तरजीही वित्तपोषण शर्तें प्रदान करती है। उनके अनुसार, हाल ही में, ब्राजील ने अपने घरेलू उद्योग के उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए विमानन, रेल परिवहन और ऑटोमोबाइल के क्षेत्रों में कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
RCB की खैर नहीं! डबल धमाल करने को तैयार अभिषेक शर्मा, खास तैयारी का वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026 को शुरू होने में अब महज कुछ घंटे बाकी हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले SRH के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरसीबी मैच के लिए खास तैयारी करते दिख रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस भी अतरंगी कमेंट कर रहे हैं और आरसीबी को बचके रहने की सलाह देते दिख रहे हैं.
खास तैयारी कर रहे हैं अभिषेक शर्मा
Abhi, the proper left-arm spinner, in action ???????? pic.twitter.com/yDqPMgbIVL
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 27, 2026
28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं.
इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडिल से पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिषेक बॉलिंग की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. ऐसे में इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने बल्ले से धमाल मचाने के अलावा गेंद से भी धमाका करने वाले हैं.
आरसीबी और हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि उसे 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं आरसीबी की बात करें तो, उसे हैदराबाद के खिलाफ 11 मैचों में जीत मिली है, जबिक 13 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है.
RCB के खिलाफ कैसे हैं अभिषेक शर्मा के आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 171.11 की स्ट्राइक रेट और 25.67 के औसत से 231 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने न तो सेंचुरी लगाई है और न कोई फिफ्टी. वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें महज 34 रन ही बनाए थे.
???? ???????????????????????? (1/5):
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
RCB Home Matches at Chinnaswamy: IMPORTANT INFORMATION ????@BlrCityPolice pic.twitter.com/tWLTxjsPHe
RCB और SRH का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.
सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन.
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Abhi cooking with that left-arm magic ????????
— TrendsTime (@TrendsTimeEN) March 27, 2026
Proper spin wizard in action ????✨
Hope Abhishek will bowl some overs for SRH
— Cricket Capital (@CricketCapital7) March 27, 2026
ये भी पढ़ें: RCB या हैदराबाद कौन है किस पर भारी, देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और जानें पिछले 5 मैचों का परिणाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















