Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज

सरकार का संदेश साफ है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. पेट्रोल पंपों पर कतार लगाने की जरूरत नहीं है. देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई चेन पूरी तरह सेफ है.

Continue reading on the app

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें BJP और PMK को कितनी सीटें मिली

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIADMK (अन्ना द्रमुक) ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले पार्टी 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी थी, जिसके बाद अब AIADMK के कुल 150 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं।

NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल
तमिलनाडु में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने अपना सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय कर लिया है। इस समझौते के तहत गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी AIADMK 170 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हिस्से में 27 सीटें आई हैं। पीएमके (PMK) को 18 और टीटीवी दिनाकरण की पार्टी AMMK को 11 सीटें दी गई हैं।

छोटे दलों का समीकरण
गठबंधन के अन्य साथियों जैसे जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस (TMC), आईजेके (IJK) और पुथिया निधि कच्ची (PNK) जैसी पार्टियां भी चुनावी मैदान में होंगी। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई छोटे दल AIADMK या BJP के चुनाव चिन्ह पर ही अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। गठबंधन का लक्ष्य वोटों के बिखराव को रोकना और सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाना है।

चुनाव और नतीजों की तारीख
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। AIADMK और उसके सहयोगियों ने समय रहते उम्मीदवारों का एलान कर प्रचार अभियान में बढ़त बनाने की कोशिश की है।

सत्ता में वापसी की चुनौती
पिछले चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद AIADMK इस बार एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) के नेतृत्व में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा और पीएमके के साथ मिलकर बनाया गया यह मजबूत गठबंधन सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिख रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने रोमांचक जीत से किया आगाज, कॉनोली ने गुजरात की उम्मीदों पर फेरा पानी

IPL 2026 4th Match Result: पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरे साल गुजरात टाइटंस को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब ने नए सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की है. Tue, 31 Mar 2026 23:22:31 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Trump प्रशासन ने दिया बड़ा संकेत, Caroline Levitt ने किया खुलासा | White House #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:00:22+00:00

#shorts : बंगाल में मीर जाफर के वंशजों का 'सफाया' | Mir Jafar | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:00:34+00:00

Taal Thok Ke: इजरायली एक्सपर्ट ने क्या दावा किया? I US-Iran War। World News। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:55:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बम और मिसाइल से तबाह मुस्लिम देश अब Iran War का पैसा भी भरेंगे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:02:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers