Responsive Scrollable Menu

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह को हुई जेल, किया करोड़ों का घोटाला

Kaun Banega Crorepati Winner Arrested In Scam: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये मामला बाढ़ राहत राशि में कथित हेराफेरी से जुड़ा है, जिसमें करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के इस पूरे केस में बड़ौदा तहसील की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का नाम मुख्य रूप से सामने आया है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ा नाम

बताया जा रहा है कि अमिता सिंह तोमर पहले लोकप्रिय क्विज शो "कौन बनेगा करोड़पति", जिसे महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं में भी हिस्सा ले चुकी हैं. एक समय पर उनकी पहचान एक सामान्य पार्टिसिपेंट्स के रूप में थी, लेकिन अब उनका नाम एक बड़े आर्थिक घोटाले से जुड़ गया है.

कैसे हुआ घोटाला?

जानकारी के अनुसार, साल 2021 में श्योपुर जिले में आई बाढ़ के बाद पीड़ितों को राहत राशि वितरित की जानी थी. आरोप है कि इस दौरान अमिता सिंह तोमर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगभग 25 पटवारियों और 100 से अधिक बिचौलियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया. जांच में सामने आया कि करीब 127 फर्जी बैंक खातों में लगभग 2.57 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. ये मामला तब उजागर हुआ जब डिप्टी कलेक्टर द्वारा किए गए ऑडिट में अनियमितताएं सामने आईं. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ौदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई.

रिश्तेदारों और जानकारों को पहुंचाया गया फायदा

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि राहत राशि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के बजाय, आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में भेज दी गई. इस घोटाले में तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और बिचौलियों की भी संलिप्तता पाई गई है.

गिरफ्तारी से बचने की कोशिशें नाकाम

अमिता सिंह तोमर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ते भी अपनाए. उन्होंने पहले हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) के साथ जमानत की अपील की, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली.

आगे और खुलासे की संभावना

फिलहाल अमिता सिंह तोमर न्यायिक हिरासत में हैं. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी अधिकारियों की इन्वॉल्वमेंट सामने आ सकती है. आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: पत्नी रितिका ने खोली अनुराग डोभाल की पोलपट्टी, यूट्यूबर पर जमकर साधा निशाना

Continue reading on the app

पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज

सरकार का संदेश साफ है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. पेट्रोल पंपों पर कतार लगाने की जरूरत नहीं है. देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई चेन पूरी तरह सेफ है.

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

India beat Hong Kong: एएफसी एशियन कप क्वालीफायर 2027 के अपने आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को 2-1 से हरा दिया. मैच की शुरुआत में ही रयान विलियम्स ने अपने डेब्यू पर एक शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद आकाश मिश्रा ने भी अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया. मैच के आखिरी समय में एवर्टन कमार्गो ने हांगकांग के लिए एक गोल कर उम्मीद जगाई थी, लेकिन भारतीय टीम मेहमानों पर भारी पड़ी. Tue, 31 Mar 2026 22:32:30 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 01 April 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:05:08+00:00

कल से क्या बदलेगा...आपका फायदा क्या है?| 1 April se Kya Kya Badlega | Sumit Awasthi | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:07:58+00:00

Black and White: ईरान की सैन्य ताकत का प्रदर्शन | US Iran War | Anjana Om Kashyap | Iran Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:16+00:00

Strait of Hormuz पर Iran की ढील,Pakistan को मिलेगा कुवैत का तेल #shorts #straitofhormuz #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers