Responsive Scrollable Menu

प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक, ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आजकल मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ज्यादा होते हैं, जो कभी-कभी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू चीजों से बना जैल आपकी त्वचा को धीरे-धीरे पोषण देता है और उसे हेल्दी, सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

इस होममेड कोलेजन जैल को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस कुछ आसान और नेचुरल चीजें जैसे लौंग का पानी, एलोवेरा जेल, अलसी (फ्लेक्ससीड) का जेल, शहद, गुलाब जल, विटामिन ई और बादाम का तेल। ये सभी चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। एलोवेरा जहां स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, वहीं फ्लेक्ससीड जैल स्किन की टाइटनिंग और इलास्टिसिटी को बेहतर करता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल ताजगी देता है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्लेक्ससीड को उबालकर उसका जैल तैयार कर लें। फिर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जैल मिलाएं। इसके बाद उसमें कुछ बूंदें लौंग के पानी की, एक चम्मच गुलाब जल, थोड़ा सा शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल और कुछ बूंदें बादाम तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल कोलेजन जैल तैयार है।

इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद इस जैल की थोड़ी सी मात्रा लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाना काफी है। नियमित इस्तेमाल से यह जैल आपकी स्किन को अंदर से पोषण देता है, फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है।

इस जेल की खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। यदि कोई स्किन प्रॉब्लम हो तो संबंधित डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जेजीयू के कुलपति को अमेरिका में प्रतिष्ठित स्टार स्कॉलर्स लाइटहाउस लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित

वॉशिंगटन डीसी, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्टार स्कॉलर्स नेटवर्क ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सी. राज कुमार को अपना प्रतिष्ठित लाइटहाउस लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें वैश्विक उच्च शिक्षा, अकादमिक नेतृत्व और संस्थान निर्माण में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया है।

यह अवॉर्ड समारोह वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित हुआ, जहां दुनिया भर के शिक्षा क्षेत्र के नेताओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन नेताओं को दिया जाता है जो उच्च शिक्षा के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लाइटहाउस लीडरशिप अवॉर्ड एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे स्टार स्कॉलर्स नेटवर्क द्वारा दिया जाता है। लाइटहाउस यानी प्रकाश स्तंभ की उपमा से प्रेरित यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो शिक्षा, रिसर्च, संस्थागत विकास और सामाजिक बदलाव में मार्गदर्शन करते हैं। यह अवार्ड वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और जनहित में ज्ञान को आगे बढ़ाने में उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करता है।

सोसाइटी ऑफ ट्रांसनेशनल एकेडमिक रिसर्चर्स (स्टार) स्कॉलर्स नेटवर्क के अध्यक्ष डॉ. उत्तम गौली ने कहा कि यह अवार्ड हमारे सर्वोच्च वैश्विक सम्मानों में से एक है, जो दुनिया के उन नेताओं को दिया जाता है जो वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में इतने बड़े स्तर पर संस्थान बनाना बड़ी जिम्मेदारी होती है, और प्रो. राज कुमार ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को विश्व स्तर का संस्थान बनाकर एक मिसाल पेश की है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रो. राज कुमार का नेतृत्व दुनिया के लिए एक उदाहरण है और उनकी सफलता की कहानी को व्यापक स्तर पर सराहा जाना चाहिए।

इस अवार्ड का उद्देश्य ऐसे नेताओं को सम्मानित करना है जो शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच, वैश्विक सहयोग, संस्थागत उत्कृष्टता और समानता को बढ़ावा देते हैं।

पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रो. सी. राज कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने इसे ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के 16,000 छात्रों और 4,000 शिक्षकों व कर्मचारियों को समर्पित किया।

उन्होंने कहा, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के 16,000 छात्रों और 4,000 संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की ओर से इस पुरस्कार को स्वीकार करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात है। 2009 में एक साधारण शुरुआत से लेकर 17 वर्षों में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनने तक का जेजीयू का सफर पूरे विश्वविद्यालय समुदाय के असाधारण योगदान के कारण ही संभव हो पाया है। मैं हमारे संस्थापक कुलपति और परोपकारी नवीन जिंदल के नेतृत्व और योगदान को नमन करना चाहता हूं, जिन्होंने शैक्षणिक स्वतंत्रता, संस्थागत स्वायत्तता और गैर-लाभकारी शासन के प्रति गहरी और भावुक प्रतिबद्धता दिखाई है, जिसने जेजीयू के विकास को आकार दिया है। व्यक्तिगत रूप से, मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें मेरी पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं, का आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जिसके फलस्वरूप मुझे यह पुरस्कार मिला है, जिसे मैं उन सभी की ओर से स्वीकार करता हूं।

यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनका काम न सिर्फ उनके संस्थान तक सीमित होता है, बल्कि पूरी दुनिया की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करता है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन कड़ी प्रक्रिया के तहत किया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए जिन प्रमुख बातों को देखा जाता है, उनमें शिक्षा में नेतृत्व, संस्थान निर्माण, रिसर्च में योगदान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

पुरस्कार का महत्व

लाइटहाउस लीडरशिप अवॉर्ड को स्टार स्कॉलर्स नेटवर्क का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। यह उन नेताओं को दिया जाता है जिनका विजन दुनिया की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करता है।

प्रो. राज कुमार एक जाने-माने शिक्षाविद और कानून विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को एक बहु-विषयक और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला संस्थान बनाया है। उनके नेतृत्व में जेजीयू ने कानून, पब्लिक पॉलिसी, अंतरराष्ट्रीय मामलों और लिबरल आर्ट्स के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

इस सम्मान के जरिए स्टार स्कॉलर्स नेटवर्क ने ऐसे नेता को पहचान दी है, जो शिक्षा के माध्यम से बेहतर, समान और ज्ञान-आधारित दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जेवर एयरपोर्ट को लेकर मायावती का बयान, कांग्रेस पर परियोजना में बाधा डालने का लगाया आरोप, दावा करते हुए कहा- मेरी सरकार में शुरू हुआ था काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस बड़े विकास कार्य के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बयान सामने आया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान जारी कर इस परियोजना पर … Sun, 29 Mar 2026 19:00:18 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ईरान में इन 4 जगहों से घुस सकता है अमेरिका! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:36:35+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00

LIVE: ग्लोबल उड़ान, नोएडा की ‘नई पहचान’! Noida International Airport & Development Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:41:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers