Responsive Scrollable Menu

Rajya Sabha चुनाव जीतते ही Nitish Kumar का इस्तीफा तय, क्या 30 March को छोड़ेंगे CM पद की कुर्सी?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। यह कदम उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उठाया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता, इसलिए उनके लिए 14 दिनों के भीतर एक पद छोड़ना अनिवार्य है। बिहार विधानसभा और विधान परिषद दोनों 29 मार्च तक अवकाश पर हैं। सदनों का सत्र 30 मार्च को फिर से शुरू होगा, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार उसी दिन विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: कभी Nitish के करीबी थे Girdhari Yadav, अब JDU ने ही Lok Sabha से अयोग्य ठहराने के लिए खोला मोर्चा


सूत्रों ने संकेत दिया है कि संवैधानिक आवश्यकता और राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत के बाद की समयसीमा को देखते हुए यह निर्णय लगभग अंतिम है। 16 मार्च को बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। राज्यसभा की कुल 37 रिक्तियों में से बिहार, ओडिशा और हरियाणा में केवल 11 सीटों के लिए चुनाव हुए, क्योंकि बाकी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। X पर एक पोस्ट में, कुमार ने दो दशकों से अधिक समय तक उनका समर्थन करने के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके विश्वास ने ही उन्हें राज्य की सेवा पूरी निष्ठा से करने में सक्षम बनाया। उन्होंने कहा कि इसी जनसमर्थन की शक्ति ने बिहार को विकास और गौरव के एक नए चरण की ओर अग्रसर किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar में अब धार्मिक स्थल-स्कूल के पास नहीं बिकेगा Meat-Fish, Action में Dy CM Vijay Sinha


उन्होंने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से आपने मुझ पर निरंतर विश्वास और समर्थन जताया है, और इसी विश्वास के बल पर हमने बिहार और आप सभी की पूर्ण निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की शक्ति ने ही बिहार को आज विकास और गौरव के नए आयाम तक पहुँचाया है। इसके लिए मैंने अतीत में भी कई बार आपका आभार व्यक्त किया है। अपने संसदीय सफर की शुरुआत से ही मेरे मन में बिहार विधानसभा के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा रही है। इसी आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, मैं इस बार हो रहे राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहता हूँ।

Continue reading on the app

बिक्री में नंबर-1 बना यह स्कूटर, फरवरी में मिले 70,000 से ज्यादा खरीदार; कंपनी के दूसरे 9 मॉडल छूटे पीछे

भारतीय ग्राहकों के बीच सुजुकी के टू-व्हीलर को काफी पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) ने एक बार फिर बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आरसीबी की नजर खिताब बचाने पर, CSK- KKR और मुंबई भी प्रबल दावेदार

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 28 मार्च, शनिवार से  शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खिताब बचाने के लिए प्रतिबद्ध होगा जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल में अगले दो महीनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी जो अच्छा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं रखेंगे।आरसीबी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा और उसका लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। लेकिन इस मैच से पहले माहौल थोड़ा गंभीर बना हुआ है क्योंकि पिछले साल चार जून को आरसीबी के खिताब जीतने के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और आरसीबी प्रबंधन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति को बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। केएससीए ने स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली छोड़ने की घोषणा की है। इस स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलने से पहले कई अनिश्चित महीनों का सामना करना पड़ा था। आरसीबी के खिलाड़ी पहले मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे।

जहां तक मैच का सवाल है तो आरसीबी और सनराइजर्स दोनों के पास गेंदबाजी संसाधनों की कमी है। आरसीबी को जोश हेज़लवुड और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल के बिना खेलना होगा। दोनों ने 2025 के विजयी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इस वर्ष वे अधिकतर मैचों में बाहर रहेंगे। हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबरकर पूरी तरह फिट होने के लिए प्रयास कर रहे हैं और वह बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं।

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे यश दयाल पूरे सत्र से बाहर रहेंगे। आरसीबी को अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, स्पिनर क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती चरण में टीम में नहीं होंगे। ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। लेकिन सनराइजर्स के बैकअप विकल्प ज्यादा भरोसेमंद नहीं लगते। ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और हर्ष दुबे को सपाट पिचों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों टीमें अपनी गेंदबाजी की कमजोरी का बल्लेबाजी से भरपाई करना चाहेंगी। आरसीबी के पास विराट कोहली, टिम डेविड, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, कप्तान रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज हैं जबकि सनराइजर्स के पास भी ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, किशन और हेनरिक क्लासेन के रूप में धाकड़ बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कुल मिलाकर 13 आईपीएल खिताब हैं। लेकिन पिछला सत्र उनके लिए अच्छा नहीं रहा था।

मुंबई की टीम पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची थी। पांच बार की चैंपियन यह टीम अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी। केकेआर और सीएसके क्रमशः आठवें और दसवें स्थान पर रहे थे। उन्होंने अपनी टीमों में काफी बदलाव किया है। सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को टीम में शामिल किया तथा मैट हेनरी और नूर अहमद को भी टीम में जोड़ा है। सीएसके की टीम महेंद्र सिंह धोनी से संभवत: आखिरी बार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी, जिन्होंने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर संशय बनाए रखा है।

केकेआर ने टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र और कैमरन ग्रीन को शामिल करके अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे शीर्ष क्रम में टीम को एकजुट रखने की भूमिका निभाएंगे और उप-कप्तान रिंकू सिंह को उस फिनिशर की भूमिका में ढलना होगा जो आंद्रे रसेल ने 2014 से लेकर पिछले साल संन्यास लेने से पहले तक निभाई थी। गेंदबाजी में उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण के रूप में दो तुरुप के पत्ते हैं, लेकिन उनका तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर है।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स अपने नाम पर एक और खिताब जोड़ने की कोशिश करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स अपना पहला खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस आईपीएल में कोहली और रोहित पर भी नजर टिकी रहेगी। इन दोनों को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे हमेशा की तरह दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

कोहली ने पिछले साल आरसीबी की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के साथ अपने शानदार रिकॉर्ड में एक और ट्रॉफी जोड़ ली। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह खिलाड़ी अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहता या नहीं। कोहली की चुनौती खुद से भी होगी। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के बाद उन्हें भरपूर आराम मिल चुका है।

रोहित ने भी अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने आईपीएल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी का किसी एक सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 538 रन है। वह अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे और साथ ही मुंबई को उसका छठा खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। पिछली प्रतियोगिताओं की तरह इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

न खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स के औकिब नबी, राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक शर्मा, सीएसके के प्रशांत वीर आदि शामिल है। क्या वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे या फिर जाने-माने खिलाड़ियों की ही तूती बोलेगी, अगले 65 दिनों में इसका जवाब मिल जाएगा।

Fri, 27 Mar 2026 14:26:00 +0530

  Videos
See all

News ki Pathshala | Sushant Sinha | PM मोदी पर Rahul Gandhi का तीखा बयान! #shorts #ytshorts #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:41:06+00:00

800KM तक वार! भारत खरीदेगा BrahMos Missile का अपग्रेड वर्जन | India | Russia | Defense Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:45:51+00:00

Petrol Diesel Crisis | पेट्रोल पंप पर कतार..अफवाहों के शिकार! | US Iran Israel Conflict | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:43:16+00:00

Assam Election News: Assam Election पर क्या बोले फर्स्ट टाइम वोटर? ।#assamelection2026 #assambjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers