PM Modi Ram Lalla tilak: 4 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक… देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी
PM Modi Ram Lalla tilak: रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्री रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया. यह तिलक अभिजीत मुहूर्त में ठीक दोपहर 12 बजे किया गया और करीब 4 मिनट तक चला. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य तिलक के दर्शन किए. उन्होंने डिजिटल माध्यम से यह दृश्य देखा और भावुक नजर आए. सूर्य तिलक एक खास तकनीक से किया जाता है.इसमें सूर्य की किरणें सीधे भगवान रामलला के माथे पर पड़ती हैं. यह दृश्य बेहद आकर्षक और अद्भुत होता है. इससे पहले भी 2024 में रामलला का सूर्य तिलक किया गया था. अब एक बार फिर रामनवमी पर यह परंपरा निभाई गई. यह आयोजन देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का खास पल बन गया.
जंगलों का 'आदिम वायरलेस': मोबाइल के दौर में भी गूंज रहा है पेप्रे, जिसकी दहाड़ से थर्राते हैं शिकारी जानवर!
Tribal Musical Instrument : डिजिटल क्रांति और स्मार्टफोन के इस युग में, जहां दुनिया एक क्लिक पर सिमट गई है, तेलंगाना के आदिलाबाद के घने जंगलों में आज भी एक 'कबीलाई रेडियो' की धूंध सुनाई देती है. यह है 'पेप्रे' - गोंड और कोलम जनजातियों की विरासत का वो सुरम्य दस्तावेज़, जो संगीत से कहीं बढ़कर है. जंगली भैंसे के सींग और पीतल से बना यह वाद्य यंत्र कभी जंगलों में संचार (Communication) का इकलौता जरिया हुआ करता था. इसकी मर्मभेदी आवाज़ न केवल मीलों दूर संदेश पहुंचाती थी, बल्कि खूंखार शिकारियों को भी इंसानी बस्तियों से दूर रखने का सुरक्षा कवच थी. आज आधुनिकता के शोर में अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा 'पेप्रे', मनुष्य और प्रकृति के उस प्राचीन सामंजस्य की याद दिलाता है, जो अब लुप्त होने की कगार पर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















