Maa Siddhidatri Ki Aarti: आज चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन पर करें मां सिद्धिदात्री की आरती, मिलेगा देवी का आशीर्वाद
Maa Siddhidatri Ki Aarti: आज यानी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के पावन त्योहार का समापन हो रहा है. नवरात्रि त्योहार का नौवां और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है. माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों को सिद्धि और ज्ञान प्रदान करती हैं. उनकी कृपा से भक्तों के जीवन में सफलता और शांति की उन्नति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. मां सिद्धिदात्री को देवी दुर्गा का नौवां स्वरूप माना जाता है और उन्हें मोक्ष देने वाली देवी भी कहा जाता है.
मान्यता है कि भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की तपस्या कर सिद्धियां प्राप्त की थीं. इसलिए इस दिन मां की पूजा का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि की नवमी पर भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. हालांकि बिना मां की आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर रहे हैं तो पूजा के बाद उनकी आरती जरूर करें. चलिए यहां पढ़ते हैं मां सिद्धिदात्री की आरती.
मां सिद्धिदात्री की आरती (Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics In Hindi)
जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।
मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि
इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें फिर अपने मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें. इसके बाद मंदिर पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें. इस दिन हवन करने का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन मां दुर्गा के साथ सभी देवी देवताओं को ध्यान करते हुए हवन करें. मां सिद्धिदात्री को अब भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जप करें. अंत में आरती करें.
मां सिद्धिदात्री का मंत्र (Maa Siddhidatri Mantra)
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
यह भी पढ़ें: Ram Ji Ki Aarti: राम नवमी पर जरूर पढ़ें श्रीराम की आरती, घर-परिवार का बढ़ेगा सौभाग्य, चमकेगी किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
LG ने 2026 के नए TVs लॉन्च: 115 इंच तक बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा तगड़ा साउंड, AI फीचर्स; जानें कीमत
LG Electronics ने अपने 2026 के नए TV लाइनअप को लॉन्च कर दिया है, जिसमें वायरलेस OLED W6, OLED evo और Micro RGB evo सीरीज शामिल हैं। ये नए टीवी न केवल 4K और 165Hz डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आते हैं, बल्कि AI फीचर्स और प्रीमियम ऑडियो के साथ एक थिएटर जैसा अनुभव भी प्रदान करते हैं।
LG का यह नया रेंज 42 इंच से लेकर 115 इंच तक की बड़ी स्क्रीन विकल्प के साथ आता है, जिसमें Hyper Radiant Color और Dolby Atmos जैसे फीचर्स शामिल हैं। वायरलेस OLED W6 TV सिर्फ 9mm पतला है और Zero Connect Box के जरिए लॉसलेस वायरलेस AV ट्रांसमिशन करता है।
इस नए लाइनअप के साथ, LG ने स्मार्ट AI टूल्स जैसे AI Concierge, AI Picture & Sound Wizard और Voice ID भी शामिल किए हैं, जो देखने और सुनने के अनुभव को और अधिक पर्सनल और इंटेलिजेंट बनाते हैं।
LG के 2026 के नए TVs की खासियत
इन टीवी में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टैंडर्ड OLED की तुलना में लगभग 3.9 गुना ज्यादा ब्राइटनेस प्रदान करता है। साथ ही, α11 AI Processor 4K Gen3 प्रोसेसर और 5.6 गुना बेहतर AI परफॉर्मेंस भी मौजूद है। OLED evo टीवी में AI Dual 4K Upscaling, Hyper Bright Booster और Reflection Free Premium डिस्प्ले जैसी फीचर्स हैं, जो कम ग्लेयर के साथ लगभग अनंत कॉन्ट्रास्ट और तेज रिस्पॉन्स टाइम देते हैं। ऑडियो के लिए Dolby Atmos FlexConnect और LG Sound Suite सपोर्ट शामिल हैं।
इन टीवी में webOS 26 प्लेटफॉर्म चलता है, जिसमें Microsoft Copilot और Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ AI Concierge, AI Search, AI Chatbot, AI Picture & Sound Wizard, Voice ID, LG Shield और LG Gallery+ जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स न केवल देखने और सुनने के अनुभव को पर्सनलाइज्ड बनाते हैं, बल्कि सिस्टम को सुरक्षित और स्मार्ट भी रखते हैं।
LG का नया Wireless OLED W6 TV बेहद पतला है (लगभग 9mm) और Zero Connect Box के जरिए वायरलेस AV ट्रांसमिशन करता है। यह 4K @ 165Hz सपोर्ट करता है और लो-लेटेंसी, लॉसलेस सिग्नल ट्रांसमिशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। Zero Connect Box पिछले वर्ज़न से 35% छोटा है और इस मॉडल ने CES 2026 में कई अवॉर्ड भी जीते हैं।
Micro RGB evo सीरीज LG की नई प्रीमियम LCD टेक्नोलॉजी है, जिसमें White LED की जगह RGB LED बैकलाइट का इस्तेमाल किया गया है। छोटे लाइट यूनिट्स और OLED जैसी लाइट कंट्रोल टेक्निक के साथ, यह सीरीज BT.2020, DCI-P3 और Adobe RGB में 100% कलर सर्टिफिकेशन देती है। बड़े स्क्रीन विकल्प में 100-इंच तक के मॉडल शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो OLED evo मॉडल 42 इंच से लेकर 97 इंच तक उपलब्ध होंगे। G6 सीरीज की कीमत 55-इंच के लिए लगभग $2,027 और 97-इंच के लिए $25,110 है। C6 सीरीज 48-इंच के लिए $1,257 और 77-इंच के लिए $4,107 में उपलब्ध होगी। B6 सीरीज के 65-इंच और 83-इंच मॉडल की कीमत क्रमशः $2,180 और $5,234 है। वहीं, W6 और Micro RGB evo सीरीज 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। LG अपने बड़े स्क्रीन विकल्पों को भी बढ़ा रहा है, जिसमें Micro RGB मॉडल 100-इंच और QNED TV 115-इंच तक उपलब्ध होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi
















.jpg)




