दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया शानदार
CM Rekha Gupta praised Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जी हां, 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई ये स्पाई थ्रिलर पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं और फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है.
राजनीतिक गलियारों तक पहुंची फिल्म की गूंज
वहीं ‘धुरंधर 2’ सिर्फ आम दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत के बड़े नेताओं को भी प्रभावित कर रही है. जी हां, हाल ही में एक मीडिया हाउस के इवेंट के दौरान कई नेताओं ने इस फिल्म की खुलकर सराहना की. इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल है.
रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया देशभक्ति का सशक्त उदाहरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ खासतौर पर इसलिए देखी क्योंकि इसमें दिखाए गए किरदार और कहानी को लेकर काफी चर्चा थी. उन्होंने कहा कि फिल्म में देशभक्ति को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. उनके मुताबिक, यह फिल्म आम लोगों को यह समझाने में सफल रहती है कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार, सेना और विभिन्न एजेंसियां किस तरह दिन-रात काम करती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए कई स्तरों पर लगातार प्रयास किए जाते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं होती. इस मंच से उन्होंने देश के नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र के प्रति आभार भी व्यक्त किया.
अश्विनी वैष्णव ने भी की सराहना
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी फिल्म को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यह देखने लायक है. हालांकि, उन्होंने उन आलोचनाओं पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जिनमें कुछ लोगों ने फिल्म को “प्रोपेगेंडा” करार दिया था.
दमदार स्टारकास्ट और कहानी
आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी/जसकिरत सिंह रंगी का दमदार किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी देश की सुरक्षा, खुफिया ऑपरेशंस और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है.
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही ‘धुरंधर 2’
रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें यह साफ दर्शाती हैं कि फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है.
ये भी पढ़ें: 'मैंने कहा था फिल्म प्रोड्यूस मत करो', अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के केस पर किया रिएक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















