Responsive Scrollable Menu

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया शानदार

CM Rekha Gupta praised Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जी हां, 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई ये स्पाई थ्रिलर पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं और फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. 

राजनीतिक गलियारों तक पहुंची फिल्म की गूंज

वहीं ‘धुरंधर 2’ सिर्फ आम दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत के बड़े नेताओं को भी प्रभावित कर रही है. जी हां, हाल ही में एक मीडिया हाउस के इवेंट के दौरान कई नेताओं ने इस फिल्म की खुलकर सराहना की. इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल है. 

रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया देशभक्ति का सशक्त उदाहरण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ खासतौर पर इसलिए देखी क्योंकि इसमें दिखाए गए किरदार और कहानी को लेकर काफी चर्चा थी. उन्होंने कहा कि फिल्म में देशभक्ति को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. उनके मुताबिक, यह फिल्म आम लोगों को यह समझाने में सफल रहती है कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार, सेना और विभिन्न एजेंसियां किस तरह दिन-रात काम करती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए कई स्तरों पर लगातार प्रयास किए जाते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं होती. इस मंच से उन्होंने देश के नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

अश्विनी वैष्णव ने भी की सराहना

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी फिल्म को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यह देखने लायक है. हालांकि, उन्होंने उन आलोचनाओं पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जिनमें कुछ लोगों ने फिल्म को “प्रोपेगेंडा” करार दिया था.

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी/जसकिरत सिंह रंगी का दमदार किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी देश की सुरक्षा, खुफिया ऑपरेशंस और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है.

दर्शकों के दिलों पर राज कर रही ‘धुरंधर 2’

रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें यह साफ दर्शाती हैं कि फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें: 'मैंने कहा था फिल्म प्रोड्यूस मत करो', अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के केस पर किया रिएक्ट

Continue reading on the app

IPL 2026: किन टीमों के बीच खेले जाएंगे दो-दो मुकाबले, जानिए कौन सी टीमें खलेंगी सिर्फ एक-एक मैच

IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का समय बाकी रह गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल आ चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दूसरे फेज का शेड्यूल 26 मार्च की शाम को बीसीसीआई के द्वारा जारी कर दिया गया था. इस नए शेड्यूल के सामने आते ही पूरा समीकरण चेंज हो गया है. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि, पूरे 70 मैचों का शेड्यूल सामने आने के बाद अब किन टीमों के बीच दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे और कौन सी टीमों में सिर्फ एक-एक मैच खेला जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.

इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल बजने वाला है. इस साल सभी 10 टीमें कुल 14-14 मुकाबले खेलेंगी. इन सभी टीमों को पांच टीमों के साथ दो-दो मैच जबकि चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलना है.

1 - RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइंटस के साथ दो-दो मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ एक-एक मैच खेलेगी.

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 5 अप्रैल रविवार आरसीबी vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
3 10 अप्रैल शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार मुंबई इंडियंस vs आरसीबी मुंबई शाम 7:30 बजे
5 15 अप्रैल बुधवार आरसीबी vs लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे
7 24 अप्रैल शुक्रवार आरसीबी vs गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
8 27 अप्रैल सोमवार दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी दिल्ली शाम 7:30 बजे
9 30 अप्रैल गुरुवार गुजरात टाइटन्स vs आरसीबी अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 7 मई गुरुवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs आरसीबी लखनऊ शाम 7:30 बजे
11 10 मई रविवार आरसीबी vs मुंबई इंडियंस रायपुर शाम 7:30 बजे
12 13 मई बुधवार आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे
13 17 मई रविवार पंजाब किंग्स vs आरसीबी धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे
14 22 मई शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद vs आरसीबी हैदराबाद शाम 7:30 बजे

2 - SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो-दो मैच खेलने हैं. वहीं हैदराबाद को लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, और मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के साथ एक-एक मैच खेलेगी. 

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर दोपहर 3:30 बजे
5 13 अप्रैल सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
7 21 अप्रैल मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
8 25 अप्रैल शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
9 29 अप्रैल बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई शाम 7:30 बजे
10 2 मई शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
11 6 मई बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
12 12 मई मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
13 18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 22 मई शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद शाम 7:30 बजे

3 - MI (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो-दो और लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,और गुजरात टाइटंस के साथ एक-एक मैच खेलेगी. 

मैच नंबर तारीख दिन प्रतिद्वंदी टीम स्थान समय
1 29 मार्च रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 3:30 बजे
3 7 अप्रैल मंगलवार राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 बजे
5 16 अप्रैल गुरुवार पंजाब किंग्स मुंबई 7:30 बजे
6 20 अप्रैल सोमवार गुजरात टाइटन्स अहमदाबाद 7:30 बजे
7 23 अप्रैल गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 7:30 बजे
8 29 अप्रैल बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 7:30 बजे
9 2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 7:30 बजे
10 4 मई सोमवार लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई 7:30 बजे
11 10 मई रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रायपुर 7:30 बजे
12 14 मई गुरुवार पंजाब किंग्स धर्मशाला 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 7:30 बजे
14 24 मई रविवार राजस्थान रॉयल्स मुंबई 3:30 बजे

4 - CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,और गुजरात टाइटंस के साथ दो-दो मैच खेलने हैं. तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ एक-एक मैच खेलना है.

तारीख दिन मैच स्थान समय
30 मार्च सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
23 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
26 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7:30 बजे
5 मई मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
10 मई रविवार चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
15 मई शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
21 मई गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स चेन्नई शाम 7:30 बजे

5 - KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दो-दो मुकाबले खेलने हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ एक-एक मैच खेलना है. 

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 29 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 6 अप्रैल सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 9 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
5 14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
6 17 अप्रैल शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 19 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
9 3 मई रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
10 8 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 13 मई बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे
12 16 मई शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 7:30 बजे

6 - PBKS (पंजाब किंग्स)

पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ दो-दो मैच खेलेगी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी.

मैच # तारीख दिन मुकाबला स्थान समय
1 31 मार्च मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
2 3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
3 6 अप्रैल सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद न्यू चंडीगढ़ दोपहर 3:30 बजे
5 16 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
6 19 अप्रैल रविवार पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
7 25 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
8 28 अप्रैल मंगलवार पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
9 3 मई रविवार गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 6 मई बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
11 11 मई सोमवार पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला शाम 7:30 बजे
12 14 मई गुरुवार पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस धर्मशाला शाम 7:30 बजे
13 17 मई रविवार पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे
14 23 मई शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे

7 - RR (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ दो-दो मैच खेलेंगी. इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सिर्फ एक-एक मैच खेलेगी.

मैच नंबर तारीख दिन विरोधी टीम स्थान समय
1 30 मार्च सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार गुजरात टाइटन्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 7 अप्रैल मंगलवार मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 10 अप्रैल शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
5 13 अप्रैल सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद शाम 7:30 बजे
6 19 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
7 22 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
8 25 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
9 28 अप्रैल मंगलवार पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
10 1 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स जयपुर शाम 7:30 बजे
11 9 मई शनिवार गुजरात टाइटन्स जयपुर शाम 7:30 बजे
12 17 मई रविवार दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
13 19 मई मंगलवार लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार मुंबई इंडियंस मुंबई दोपहर 3:30 बजे

8 - GT (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो-दो मुकाबले और दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एक-एक मैच खेलेगी.

मैच नंबर तारीख दिन मुकाबला स्थान समय
1 31 मार्च मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 8 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स लखनऊ दोपहर 3:30 बजे
5 17 अप्रैल शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
6 20 अप्रैल सोमवार गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 24 अप्रैल शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
9 30 अप्रैल गुरुवार गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 3 मई रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
11 9 मई शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स जयपुर शाम 7:30 बजे
12 12 मई मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
13 16 मई शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 21 मई गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स चेन्नई शाम 7:30 बजे

9 - LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो-दो मैच खेलेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, और मुंबई इंडियंस के एक-एक मुकाबला खेलेगी.

मैच दिनांक दिन विपक्षी टीम स्थान समय
1 1 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ 7:30 PM
2 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद 3:30 PM
3 9 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 7:30 PM
4 12 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स लखनऊ 3:30 PM
5 15 अप्रैल बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 7:30 PM
6 19 अप्रैल रविवार पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ 7:30 PM
7 22 अप्रैल बुधवार राजस्थान रॉयल्स लखनऊ 7:30 PM
8 26 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ 7:30 PM
9 4 मई सोमवार मुंबई इंडियंस मुंबई 7:30 PM
10 7 मई गुरुवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ 7:30 PM
11 10 मई रविवार चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 3:30 PM
12 15 मई शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ 7:30 PM
13 19 मई मंगलवार राजस्थान रॉयल्स जयपुर 7:30 PM
14 23 मई शनिवार पंजाब किंग्स लखनऊ 7:30 PM

10 - DC (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो‑दो मैच खेलेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसको एक-एक मैच खेलने हैं.

तारीख दिन मैच स्थान समय
1 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
8 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 अप्रैल शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे
21 अप्रैल मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
27 अप्रैल सोमवार दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली शाम 7:30 बजे
1 मई शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर शाम 7:30 बजे
5 मई मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
8 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 मई सोमवार पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला शाम 7:30 बजे
17 मई रविवार दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
24 मई रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Schedule : आईपीएल के सभी 70 मैचों का शेड्यूल आया सामने, कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे पूरे मुकाबले

Continue reading on the app

  Sports

गैस एजेंसी की मनमानी: ‘कैश एंड कैरी’ का लाभ न देने और ग्राहकों से बदसलूकी पर कलेक्टर से शिकायत

नीमच जिले की मनासा तहसील में एक गैस एजेंसी की घोर मनमानी और ग्राहकों के साथ बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। ‘कैश एंड कैरी’ योजना का लाभ मांगने पर एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है। इस मामले में मनासा तहसील के ग्राम पड़दा निवासी एक … Tue, 31 Mar 2026 14:31:49 GMT

  Videos
See all

Maulana Salim Arrest: गिरफ्तार होते ही गिड़गिड़ाने लगा मौलाना सलीम | #maulana #upstf #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:40:06+00:00

Baghdad Attack: बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर बमबारी| #shorts #usbaseattack #baghdad #iraq #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:35:51+00:00

Varanasi News: वाराणसी में UP-MP सहयोग सम्मेलन में क्या बोले CM मोहन यादव? | Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:45:00+00:00

Manoj Kumar Jha in Rajya Sabha: 'आपको घंटी नहीं बजाने दूंगा', मनोज कुमार झा को सुनिए | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T09:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers