Responsive Scrollable Menu

Petrol- Diesel Excise Duty: पेट्रोल ₹3, डीजल जीरो? सरकार ने घटा दिया टैक्स... क्या कम होंगे दाम?

Excise Duty On Petrol- Diesel: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है. पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटाकर केवल ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल की ड्यूटी ₹10 घटाकर शून्य कर दी गई है. इससे तेल कंपनियों को फाइनेंशियल रिलीफ मिलेगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बने रहने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियां चाहें तो इस राहत के बाद कीमतों में कमी भी ला सकती हैं. सरकार का यह कदम आम जनता के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे लोगों के मन में बढ़ते ईंधन दामों को लेकर चिंता कम हो सकती है.

Continue reading on the app

फरीदाबाद के साहुपुरा में जलभराव से लोगों का जीना मुश्किल, यहां लोग हैं परेशान लेकिन प्रशासन है मौन

फरीदाबाद के साहुपुरा गांव की बर्फ खाना रोड पिछले 4 से 5 सालों से बदहाल है. नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा है जिससे लोग रोज गिर रहे हैं बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और बीमारियां फैल रही हैं. कई शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस लोगों की जिंदगी नरक बन चुकी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ी, धोनी के बाद Dewald Brevis भी हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अभियान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च, सोमवार से करेगी। इस मुकाबले के 24 घंटे पहले टीम के लिए एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पहले एमएस धोनी और अब डिवाल्ड ब्रेविस कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।  

रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन से परेशान हैं। जिस कारण वह शुरुआती दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। फिर 3 अप्रैल को टीम पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी से भिड़ेगी। इन मैचों से एमएस धोनी का बाहर होना लगभग तय है। वहीं अब ब्रेविस को लेकर भी सस्पेंस है कि वह शुरुआती तीन मुकाबले खेल पाएंगे या नहीं। 

डेवाल्ड ब्रेविस अगर बाहर हुए तो ये चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। इससे पहले नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हुए थे। फिर धोनी के बाहर रहने की जानकारी मिली, अब ब्रेविस भी शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ब्रेविस के प्लेइंग 11 में ना होने से टीम मैथ्यू शॉर्ट को विदेशी विकल्प और सरफराज खान को भारतीय बल्लेबाजी विकल्प के तौर पर आजमा सकती है। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉन्सन को चुना था। जॉन्सन भी पूरी तरह फिट नहीं थे और रिहैबिलिटेशन पर थे। टीम ने काफी बड़ा दांव खेला था। अब ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम के मध्यक्रम को कमजोर कर सकती है। आईपीएल 2025 में ब्रेविस ने येलो आर्मी के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
Sun, 29 Mar 2026 19:02:35 +0530

  Videos
See all

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00

Iran America War : क्या Saudi Arabia करवा रहा है ईरान पर हमला? | US-Iran War 2026 | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:45:00+00:00

News Ki Pathshala: ईरान में इन 4 जगहों से घुस सकता है अमेरिका! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:36:35+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers