रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास
Evin Lewis Retirement U Turn: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस ने रिटायरमेंट लेने के महज दो महीने बाद ही अपना फैसला वापस ले लिया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था. अब लुईस 9 साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में त्रिनिदाद के लिए वापसी करेंगे.
The post रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास appeared first on Prabhat Khabar.
Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ से जुड़ी बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं अब इस दिन जारी होगा रणबीर कपूर का राम लुक!
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मच अवेटिड फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस लंबे समय से फिल्म से राम लुक की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे।
दर्शकों को उम्मीद थी कि राम नवमी के मौके पर मेकर्स फिल्म से राम का लुक रिलीज करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ा।
हनुमान जयंती पर होगा बड़ा खुलासा
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राम यानी रणबीर कपूर की पहली झलक 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन दिखाई जाएगी। इसे एक बड़े ग्लोबल इवेंट के रूप में पेश किया जाएगा।
नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में बताया कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और जिम्मेदारी से जुड़ा प्रोजेक्ट है। इसे पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े - करोड़ों कमाने वाली 'धुरंधर 2' पर आमिर खान का बड़ा बयान! बिना देखे ही कह गए बड़ी बात; देखें Video
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी।
- पहला पार्ट: दिवाली 2026
- दूसरा पार्ट: दिवाली 2027
यह भी पढ़े - AI से धुंरधर 2 का क्लाइमेक्स बदने वालो पर फूटा आदित्य धर का गुस्सा; विवादित पोस्टर पर भी तोड़ी चुप्पी!
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी। यश रावण के रूप में नजर आएंगे, वहीं सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
बड़े बजट की मेगा फिल्म
‘रामायण’ को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान और हैंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं।
फैंस को इंतजार
अब सभी की नजरें 2 अप्रैल पर टिकी हैं, जब पहली बार रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की झलक सामने आएगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े - धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



