Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहा ये खास शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिलेगा धन लाभ
Ram Navami 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल आज यानी 27 मार्च 2026, शुक्रवार के दिन राम नवमी मनाई जा रही है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने और कन्या पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ज्योतिष के नजरिए से भी यह दिन खास माना जा रहा है. इस दौरान शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और अश्विनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का प्रभाव भी रहेगा. ऐसे में ये खास ग्रह योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी होने वाला हैं. जानें किन राशियों को धन लाभ मिलेगा, करियर में सफलता और जीवन में नई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
ग्रहों का खास संयोग
इस बार रामनवमी पर कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहे हैं.
- शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा
- गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा
- गुरु और मंगल से नवपंचम राजयोग बनेगा
- कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बनेगा
किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रामनवमी काफी फायदेमंद हो सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. व्यापार में लाभ मिल सकते हैं. इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है जो आगे चलकर आपके काम आएंगे. परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा. इसके अलावा विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन सफलता और राहत देने वाली साबित हो सकती है. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ मिलना संभव है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. पुराने अटके हुए काम पूरे होने के संकेत भी मिल सकते हैं. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए रामनवमी का समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई नौकरी या काम के अवसर सामने आ सकते हैं. इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है. भविष्य को लेकर नए विचार सामने आ सकते हैं.
रामनवमी पर करें ये खास उपाय
अगर आप भगवान श्रीराम की कृपा पाना चाहते हैं, तो ये उपाय कर सकते हैं:
- रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें
- तुलसी के पत्तों की माला भगवान को अर्पित करें
- हनुमान चालीसा का पाठ करें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक, पढ़ें राम नवमी की पूजा विधि और उपाय
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है. राम नवमी रामलला के जन्म का उत्सव होता है. इस दिन चैत्र नवरात्रि का नौंवा दिन यानी नवमी भी मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार नवमी की शुरुआत 26 मार्च, 2026 को हो गई थी और 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि में रामनवमी के पर्व को आज मनाया जा रहा है. यहां हम आपको इस से जुड़े लेटेस्ट लाइव अपडेट्स देने वाले हैं. साथ ही जानेंगे रामनवमी की पूजा विधि, उपाय और मंत्र.
राम नवमी पर अयोध्या का पूरा शेड्यूल
राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा.
राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की टाइमिंग
- 07:00 AM से 09:00 AM
- 09:00 AM से 11:00 AM
- 11:00 AM से 12:00 PM
- 01:00 PM से 03:00 PM
- 03:00 PM से 05:00 PM
- 05:00 PM से 07:00 PM
- 07:00 PM से 09:00 PM
राम नवमी पर राम मंदिर की आरती का समय
मंगल आरती: 04:30 AM
श्रृंगार आरती: 06:30 AM
शयन आरती: 09:30 PM
राम नवमी पूजा विधि
राम नवमी पर इस समय इस विधि से करें पूजा-पढ़ें विस्तार से- Ram Navami 2026: आज सिर्फ इतने बजे तक होगी श्रीराम की पूजा, जरूर करें राम चालीसा और रामरक्षा स्तोत्रम् का पाठ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















