पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या में थोड़ा सा योगासन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं और मन शांत रहता है। ऐसा ही एक सरल योगासन है, जिसका नाम जानुशीर्षासन। यह आसन तनाव कम करने के साथ शरीर को लचीला भी बनाता है।
जानुशीर्षासन को अंग्रेजी में हेड-टू-नी पोज कहा जाता है। इसमें एक पैर को मोड़कर घुटने के पास रखा जाता है और दूसरे पैर को पूरी तरह सीधा फैलाकर रखते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाया जाता है ताकि सिर घुटने की तरफ आए। यह आसन देखने में काफी आसान लगता है लेकिन यह शरीर के कई हिस्सों पर गहरा असर डालता है।
आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर जोर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह एक बैठकर किया जाने वाला योगासन है, जो शरीर को लचीला बनाने, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव लाने, पाचन सुधारने और तनाव कम करने में मदद करता है। यह यकृत (लीवर) और किडनी को सक्रिय करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और पीठ दर्द में राहत देता है।
जानुशीर्षासन करने से पेट का मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा पहुंचता है।
यह आसन शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में बहुत कारगर है। यह पीठ की मांसपेशियों, हैमस्ट्रिंग (जांघ के पिछले हिस्से) और कूल्हों को खींचता है, जिससे इन हिस्सों में जकड़न दूर होती है। नियमित अभ्यास से कमर दर्द में आराम मिलता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
मानसिक रूप से यह आसन बहुत शांतिदायक है। सिर नीचे की तरफ झुकने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। मन एकाग्र होता है और रोजाना करने से नींद भी अच्छी आती है।
शुरुआत में इसको किसी योग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें और इस बात का विशेष ध्यान रहे कि अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है या फिर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप इसको करने से थोड़ा परहेज करें या फिर करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहा ये खास शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिलेगा धन लाभ
Ram Navami 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल आज यानी 27 मार्च 2026, शुक्रवार के दिन राम नवमी मनाई जा रही है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने और कन्या पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ज्योतिष के नजरिए से भी यह दिन खास माना जा रहा है. इस दौरान शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और अश्विनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का प्रभाव भी रहेगा. ऐसे में ये खास ग्रह योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी होने वाला हैं. जानें किन राशियों को धन लाभ मिलेगा, करियर में सफलता और जीवन में नई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
ग्रहों का खास संयोग
इस बार रामनवमी पर कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहे हैं.
- शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा
- गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा
- गुरु और मंगल से नवपंचम राजयोग बनेगा
- कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बनेगा
किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रामनवमी काफी फायदेमंद हो सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. व्यापार में लाभ मिल सकते हैं. इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है जो आगे चलकर आपके काम आएंगे. परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा. इसके अलावा विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन सफलता और राहत देने वाली साबित हो सकती है. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ मिलना संभव है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. पुराने अटके हुए काम पूरे होने के संकेत भी मिल सकते हैं. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए रामनवमी का समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई नौकरी या काम के अवसर सामने आ सकते हैं. इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है. भविष्य को लेकर नए विचार सामने आ सकते हैं.
रामनवमी पर करें ये खास उपाय
अगर आप भगवान श्रीराम की कृपा पाना चाहते हैं, तो ये उपाय कर सकते हैं:
- रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें
- तुलसी के पत्तों की माला भगवान को अर्पित करें
- हनुमान चालीसा का पाठ करें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















