Hormuz Strait: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कई दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग वसंत’ आखिरकार सुरक्षित भारत पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह यह जहाज गुजरात के एक बंदरगाह पर पहुंचा, जिससे न सिर्फ नाविकों बल्कि देश की ऊर्जा सप्लाई को लेकर भी चिंता कुछ कम हुई है।
बताया जा रहा है कि यह जहाज एलपीजी गैस लेकर आ रहा था और इसमें 33 भारतीय नाविक सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, जो अपने आप में बड़ी राहत की बात है।
इससे पहले ‘पाइन गैस’ नाम का एक और भारतीय जहाज भी इसी रूट से गुजर चुका है। शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, कुछ दिन पहले दोनों जहाजों को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था, जहां हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए थे।
दरअसल, ईरान और अन्य देशों के बीच जारी संघर्ष के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य पर असर पड़ा है। ईरान द्वारा इस अहम समुद्री रास्ते को आंशिक रूप से बाधित करने के कारण कई देशों के जहाज बीच रास्ते में फंस गए थे। इन्हीं में भारत के करीब 22 जहाज भी शामिल थे।
‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ जैसे जहाजों पर कुल मिलाकर करीब 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी हुई है, जो भारत के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
फिलहाल बाकी फंसे जहाजों को निकालने के लिए भी प्रयास जारी हैं। सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की सप्लाई चेन बाधित न हो।
साउथ सुपरस्टार रामचरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने डेब्यू रोल के लिए ही फिल्मफेयर जैसा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने राजामौली की फिल्म 'आर. आर. आर' से फैंस के दिलों पर राज किया है। अभिनेता को अभिनय विरासत में मिला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार रामचरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
चेन्नई में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। इनके पिता अभिनेता चिरंजीवी हैं। राम चरण ने मुंबई के मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं। हालांकि एक स्टारकिड होने के नाते राम चरण पर उम्मीदों का बोझ भारी था। लेकिन फिर भी वह अपने करियर पर फोकस्ड रहे।
फिल्मी सफर
राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म 'चिरूथा' से की थी। अभिनेता राम चरण ने अपनी पहली फिल्म में डांस और इंटेंस एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड अपने नाम किया था।
इन फिल्मों से बदली किस्मत
अभिनेता के करियर की दूसरी फिल्म 'मगधीरा' आई थी, जोकि साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने राम चरण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। दिग्गज निर्देशक एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रामचरण के किरदार ने यह दिखा दिया था कि वह लंबी रेस में दौड़ने वाले लोगों में से एक हैं। इस फिल्म ने रामचरण को तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया।
हालांकि राम चरण के सफर में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। साल 2013 में आई फिल्म 'जंजीर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म नहीं चली। उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2018 में आई फिल्म 'रंगस्थलम' अभिनेता के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। एक्शन स्टार के रूप में अभिनेता ने अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्शन के मामले में नहीं बल्कि सेंसेटिव किरदार भी बेमिसाल तरीके से निभा सकते हैं।
वहीं साल 2022 राम चरण के लिए ऐतिहासिक साल रहा है। एस.एस राजामौली की फिल्म 'आर.आर.आर' में राम चरण ने 'अल्लूरी सीताराम राजू' के किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म ने वैश्चिक स्तर पर धूम मचाई। वहीं इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं हॉलीवुड के दिग्गजों ने भी अभिनेता रामचरण के अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की थी।
मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच साइबर ठगों ने पिछले एक महीने में गैस के नाम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है। दरअसल इन ठगों ने लोगों के बैंक खातों को खाली करने के लिए एक खतरनाक नया तरीका अपनाया है, जिसमें ‘APK’ फाइल का इस्तेमाल किया जा रहा … Sun, 29 Mar 2026 20:18:10 GMT