Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Price: क्रूड की कीमतों में गिरावट, ट्रंप के ईरानी एनर्जी प्लांट पर हमले रोकने का दिखा असर

Crude Oil Price:शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें गिर गईं और एक उतार-चढ़ाव वाले हफ़्ते में नीचे आ गईं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत "बहुत अच्छी" चल रही है और उन्होंने घोषणा की कि वह देश के एनर्जी प्लांट पर हमले 10 दिनों के लिए रोक देंगे।

Continue reading on the app

अमेरिका एच-1बी वीजा धारकों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़ाने की दिशा में उठा रहा है कदम

वॉशिंगटन, 27 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी श्रम विभाग ने एच-1बी और अन्य वीज़ा कार्यक्रमों के तहत विदेशी कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ाने के नए नियम प्रस्तावित किए हैं।

यह कदम विदेशी कर्मचारियों के वेतन को अमेरिकी बाजार के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा होगी और सिस्टम के दुरुपयोग को कम किया जा सकेगा।

अमेरिकी श्रम सचिव लोरी चावेज डिरेमर ने कहा, “ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अमेरिकी श्रमिक अन्यायपूर्ण वेतन प्रथाओं से असहाय न हों।”

इस प्रस्ताव के तहत “प्रचलित वेतन” (प्रिविलेज वेजेज) की गणना का तरीका बदल जाएगा। ये वेतन न्यूनतम भुगतान तय करते हैं जो नियोक्ताओं को विदेशी कर्मचारियों को देना होता है।

नई योजना के अनुसार एंट्री-लेवल वेतन में तेजी से वृद्धि होगी। न्यूनतम स्तर लगभग 17वें पर्सेंटाइल से बढ़कर 34वें पर्सेंटाइल तक जाएगा और उच्चतम स्तर 67वें पर्सेंटाइल से बढ़कर 88वें पर्सेंटाइल तक पहुंच जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान वेतन स्तर बहुत कम हैं। उनका तर्क है कि इससे कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों की तुलना में सस्ते विदेशी श्रमिकों को भर्ती कर लेती हैं।

सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि एच-1बी श्रमिकों को समान नौकरियों में अमेरिकी कर्मचारियों की तुलना में अक्सर कम वेतन मिलता है। औसतन यह अंतर लगभग 10,000 डॉलर है। प्रस्ताव के अनुसार, यह अमेरिकी कर्मचारियों को कम वेतन वाले विदेशी श्रमिकों से बदलने का प्रलोभन पैदा करता है।

मौजूदा नियमों के तहत, नियोक्ताओं को या तो प्रचलित वेतन या अमेरिकी कर्मचारियों को दिया गया वास्तविक वेतन देना होता है, और दोनों में अधिक लागू होता है। हालांकि प्रचलित वेतन न्यूनतम सीमा के रूप में कार्य करता है और आलोचकों का कहना है कि इसे बहुत कम रखा गया है।

नए नियम का उद्देश्य उस न्यूनतम सीमा को बढ़ाना है, ताकि यह समान कौशल और अनुभव वाले कर्मचारियों का सही प्रतिबिंब दिखाए। प्रस्ताव नए आवेदन पर लागू होगा और मौजूदा स्वीकृतियों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

श्रम विभाग का अनुमान है कि प्रति कर्मचारी वार्षिक वेतन लगभग 14,000 डॉलर बढ़ सकता है, जिससे नियोक्ताओं के लिए श्रम लागत बढ़ जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य श्रम बाजार में निष्पक्षता बहाल करना है और विदेशी कर्मचारियों को अमेरिकी वेतन को कम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

संघीय रजिस्टर में 27 मार्च को प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक टिप्पणियां 60 दिनों तक स्वीकार की जाएंगी।

एच-1बी वीज़ा अमेरिकी प्रणाली का मुख्य कार्यक्रम है जो विदेशी कुशल श्रमिकों को नियुक्त करने के लिए है। कई कर्मचारी बाद में अन्य वीज़ा श्रेणियों के माध्यम से स्थायी निवास में चले जाते हैं।

प्रस्तावित बदलाव नियोक्ताओं और विदेशी पेशेवरों विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 157 kmph की रफ्तार, गेंद फिर भी बाउंड्री के पार, 13 की उम्र में ही दिखाए तेवर

सिर्फ 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में करोड़पति बने और 14 साल की उम्र में IPL में शतक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो गए हैं. अपनी छोटी सी उम्र और करियर में इस बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. Fri, 27 Mar 2026 09:41:56 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel युद्ध को लेकर क्या बोले Swami Ramdev #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:51:48+00:00

Ram Navami पर Iqbal Ansari ने रामलला का चित्र भेंट किया | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:55:27+00:00

Arvind Kejriwal Live | CM Bhagwant Mann in Limkheda, Dahod | Vijay Vishwas Sabha | AAP Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:56:27+00:00

CM Yogi: “युद्ध नहीं होता, तो Ravi Kishan Dubai में होते”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T05:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers