US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान में एक साथ नौ शहरों पर हुआ हमला, दिन-रात सुनाई दी धमाकों की आवाज
US Israel Iran War LIVE Updates: इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है. युद्ध का आज 28वां दिन है. युद्ध की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुकी हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान के एनर्जी सेक्टर पर 10 दिनों तक यानी छह अप्रैल तक हमला नहीं करेंगे. उन्होंने दावा किया है कि शांति समझौते को लेकर ईरान के साथ बहुत अच्छी चल रही है. वहीं, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उन्हें अमेरिका का एक शांति प्रस्ताव मिला है, जो एकदम अनुचित और एकतरफा है.
पाकिस्तान ने कहा- ईरान-अमेरिका के बीच हम मध्यस्थता कर रहे
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने साफ किया है कि इस्लामाबाद युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्थता के प्रयास कर रहा है. पाकिस्तान अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच लगातार संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है. पाकिस्तान का साथ इस मध्यस्थता में मिस्र और तुर्की भी कर रहे हैं.
कितने लोगों की मौत हुई
इसके अलावा, ईरानी डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर अली जाफरियन का कहना है कि जब से अमेरिका और इस्राइल ने हमले शुरू किए हैं, तब से लेकर अब तक बड़ी जनहानि हुई है. हमलों की वजह से कम से कम 1,937 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है.
Breaking News Today Live Updates: मिडिल ईस्ट के संकट पर PM मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संग करेंगे बैठक
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. इसमें चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं किए जाएंगे. बातचीत में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं को लेकर समीक्षा की जाएगी. अयोध्या में आज राम नवमी मनाई जाएगी. दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में SIR के तहत दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट के 27-28 मार्च तक जारी होने के आसार हैं. चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की सूचना दी. 26 और 27 मार्च को विदेश मंत्री फ्रांस में एबे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने की यात्रा करेंगे. यहां वह साझेदार देशों के संग जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक से अलग अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






