Responsive Scrollable Menu

हर्षिता टूर डी फ्रांस में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय:UCI के टैलेंट प्रोग्राम में चुनी गईं, पिता राकेश जाखड़ ने ट्रेनिंग दी

राजस्थान की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 19 साल की हर्षिता ने रविवार को स्विट्जरलैंड के एग्ल में स्टेज टू की शुरुआत के दौरान साइकिलिस्टों के एक ग्रुप को लीड किया। टूर डी फ्रांस महिलाओं की सालाना रोड साइकिलिंग रेस है। यह UCI विमेंस वर्ल्ड टूर कैलेंडर का सबसे बड़ा और लंबा इवेंट है। जो 1 अगस्त को लुसाने से शुरू हुई और 9 अगस्त को नीस में समाप्त होगी। टैलेंट प्रोग्राम में दुनिया भर के 8 साइकिलिस्ट चुने गए हर्षिता को यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI) वर्ल्ड साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम के तहत चुना गया था। इस प्रोग्राम में दुनिया भर के आठ साइकिलिस्ट शामिल थे, जिन्हें एलीट साइकिलिंग टूर्नामेंट का अनुभव देने के लिए चुना गया था। अफगानिस्तान और इथियोपिया के साइकिलिस्ट भी रहे शामिल हर्षिता के साथ इस समूह में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, चिली, इथियोपिया, नामीबिया और युगांडा के साइकिलिस्ट भी शामिल थे। इन सभी ने प्रोफेशनल पेलेटन के शुरू होने से पहले 4.5 किलोमीटर की न्यूट्रलाइज्ड राइड पूरी की। UCI अध्यक्ष बोले- हर्षिता भविष्य में मेन टूर्नामेंट में वापसी करेगी UCI के अध्यक्ष डेविड लैपार्टिएंट ने उम्मीद जताई कि भारतीय साइकिलिस्ट हर्षिता भविष्य में टूर डी फ्रांस फेम्स की मुख्य प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। लैपार्टिएंट ने भरोसा जताया कि हर्षिता को इस रेस का अनुभव पसंद आएगा और वह जल्द ही मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वापस आएंगी। पटियाला में पिता से ले रही हैं ट्रेनिंग हर्षिता का ट्रेनिंग बेस पटियाला में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। वह अपने पिता और पूर्व साइकिलिस्ट राकेश जाखड़ की देखरेख में ट्रेनिंग करती हैं। उनके पिता राकेश जाखड़ 2010 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। हर्षिता ने 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने 2024 एशियन जूनियर साइकिलिंग चैंपियनशिप में एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए हैं। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता ने पहला जूडो गोल्ड दिलाया; कॉमनवेल्थ गेम्स के 38 मेडलिस्ट की स्टोरी 11 दिन तक ग्लासगो में चले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 38 खिलाड़ियों ने 39 मेडल जीते। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। गुलवीर सिंह को डबल मेडल मिले। साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता दहिया ने भारत को पहला गोल्ड जूडो में दिलाया। सेना में सेवा के दौरान ब्लास्ट में पैर गंवाने वाले पैरा एथलीट सोमन राणा ने भी देश के लिए पदक जीता। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

न डिजाइन-न मैनफेक्चुरिंग, फिर भी स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा महंगा, AI टैक्स बिगाड़ेगा बजट, क्या है ये पूरा बवाल

लोगों के बीच एआई का यूज तेजी से बढ़ रहा है. लोग चैट जीपीटी और ग्रोक जैसे एआई का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन कर रहे हैं. हालांकि, स्मार्टफोन कंपनियां भी खुद अपने एआई वर्जन दे रही है. स्टोरेज को बढ़ा रही है. टेक्नोलॉजी के इस दौर में चीजें तो बहुत आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, लेकिन स्मार्टफोन्स के लिए यूजर्स को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बवाल, ICC के फैसले पर भड़के दो क्रिकेट बोर्ड

odi world cup new format: नीदरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट से खुश नहीं हैं. दोनों बोर्ड का मानना है कि ये बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह मजबूत प्रशासन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और सदस्य देशों के साथ प्रभावी संवाद की आवश्यकता को रेखांकित करता है. Mon, 10 Aug 2026 22:34:04 +0530

  Videos
See all

सर्जरी के दौरान Sonu Nigam ने गाया मोहम्मद रफी का गाना | #SonuNigam #MohammedRafi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:45:19+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: छात्र आंदोलन ने Soren सरकार को टेंशन में डाल दिया? | Ranchi Protest | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers