Responsive Scrollable Menu

स्टोक्स बोले- इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर नहीं:क्रिकेट और शराब का रिश्ता पुराना; BBL के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन सकते हैं

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर की धारणा खारिज की। उन्होंने कहा कि टीम में शराब की समस्या बताना गलत है। 35 साल के स्टोक्स ने स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के पॉडकास्ट 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा- ‘इंग्लैंड की सीनियर टीम में कोई ड्रिंकिंग कल्चर नहीं है, लेकिन यह सच है कि यूके में क्रिकेट का शराब से गहरा नाता है।’ स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बीच में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। एशेज के दौरान चर्चा में आया शराब का मुद्दा इंग्लैंड क्रिकेट में शराब का मुद्दा एशेज सीरीज के दौरान चर्चा में आया था, जब कई प्लेयर्स के शराब पीने की खबरें सामने आई थीं। मामला तब और बढ़ गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट टीम के मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में दिखे थे। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ ड्रिंक्स के लिए बाहर गए थे। वहां एक नाइटक्लब में उनकी एक एकेडमी रग्बी खिलाड़ी के साथ घटना हुई थी, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड का कोच बनना चाहते हैं स्टोक्स स्टोक्स ने बताया कि वह अभी लेवल-3 कोचिंग क्वालिफिकेशन पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जब खेलना छोड़ूं तो कोचिंग की सारी तैयारियां पूरी हों। मैं क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 मैचों में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट किया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अटैकिंग बैजबॉल क्रिकेट खेली। जो रूट की कप्तानी को लेकर चिंता स्टोक्स ने नए टेस्ट कप्तान जो रूट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रूट हमेशा टीम को खुद से पहले रखते हैं और यही बात उन्हें परेशान करती है। स्टोक्स ने कहा, मैंने जो से कहा कि मेरी एकमात्र चिंता आप हैं। पिछली बार कप्तान रहते हुए मैंने देखा था कि वह खुद पर कितना दबाव लेते थे। मैं नहीं चाहता कि वह दोबारा उसी दौर से गुजरें। हैरी ब्रूक को मौका नहीं मिलने पर हैरान पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके बाद हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान मिलेगी। ब्रूक टीम के उप-कप्तान थे, इसलिए चयनकर्ताओं के फैसले ने उन्हें चौंकाया। उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आया कि ब्रूक को कप्तान न बनाकर क्या संदेश दिया गया। 2027 एशेज को देखते हुए लिया संन्यास स्टोक्स ने बताया कि संन्यास का फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया था। वह यह आकलन कर रहे थे कि क्या 2027 की एशेज सीरीज तक बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाना संभव होगा। आखिरकार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और कहा कि वह इस निर्णय को बदलने वाले नहीं हैं। BBL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं संन्यास के बाद भी स्टोक्स क्रिकेट से दूर नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बिग बैश फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। सिडनी सिक्सर्स इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार स्टोक्स को लगभग 6 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.4 करोड़ रुपए) का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऐसा हुआ तो वह BBL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। मैथ्यू मॉट से फिर हो सकती है जोड़ी सिडनी सिक्सर्स के पास इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट-बॉल कोच मैथ्यू मॉट हैं। मॉट और स्टोक्स की जोड़ी ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। बेन स्टोक्स की यादगार पारियां 1. 2019 वर्ल्ड कप फाइनल, स्टोक्स की 84 रन की पारी 14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना। 2. हेडिंग्ले 2019, अकेले दम पर एशेज मैच जीताया वर्ल्ड कप जीत के 6 हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली। स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद 1. 2017, ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगा स्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया। 2. 2026, चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी। ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।

Continue reading on the app

लंबे समय तक गेमिंग करते हैं? Amazon पर सस्ती मिल रही हैं कमर दर्द से राहत देने वाली ये 5 Ergonomic Chairs

अगर घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं, ऑनलाइन क्लास लेते हैं या गेमिंग के दौरान पीठ और कमर दर्द की परेशानी होती है, तो अमेज़न पर चल रहे ऑफर्स में कई प्रीमियम Ergonomic Chairs बड़ी छूट के साथ मिल रही हैं. हमने आपके लिए 5 ऐसे विकल्प चुने हैं जो आराम, एडजस्टेबिलिटी और कीमत के हिसाब से बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है', भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा

भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तानी एथलीट का किस्सा सुनाया। किस्सा सुनने के बाद पीएम मोदी की हंसी छूट गई। बेरवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। Mon, 10 Aug 2026 13:28:57 +0530

  Videos
See all

Helicopter footage shows 'dust devil' in field in Kent, UK. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:13:26+00:00

UP News: दलित वोट पर BJP की रणनीति असीम अरुण से सुनिए | CM Yogi | Dalit Vote Bank | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers