Responsive Scrollable Menu

Horoscope 27 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

नौकरी पक्की होगी। व्यापारिक साझेदारी में कड़ी नजर रखें। संतान की उन्नति से प्रसन्नता। अशुभ समाचार, धन हानि और दुर्घटना।

वृष

कार्य में व्यस्तता लेकिन मेहनत अनुसार फल। सोच समझ कर बोलें और निर्णय लें। कामों में रूकावट आएगी। नौकरी पक्की हो सकती है।

मिथुन

किसी सेमिनार या विशेष बैठक में भाग लेने के योग हैं। चुगलखोर हानि पहुंचाएगा। अध्यात्म में भी रूचि बढ़ेगी। कार्य बन जाएंगे, पत्थर तैर जाएगें।

कर्क

रोजगार संबंधी नए प्रस्ताव मिलेंगे। ईर्ष्या, द्वेष के शिकार होंगे। बड़े लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। कठिन कार्यों में सफलता से यश की प्राप्ति।

सिंह

बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार। लाभदायक प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। शुभ और प्रिय समाचार मिलेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा।

कन्या

तनावपूर्ण हालात- हानिकर दिन है। दाम्पत्य जीवन में अप्रिय वातावरण। बिगड़े संबंध सुधारने में सफलता। स्वभाव में उग्रता रहेगी।

तुला

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवादों से दूर रहें। विशेष कार्य के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। उधार दिया/डूबा हुआ धन मिलेगा।

वृश्चिक 

धन की प्राप्ति, आध्यात्मिक उन्नति भी। अव्यवस्थित को व्यवस्थित बना देंगे। विशेष मित्र से भेंट, आर्थिक लाभ भी। कठिनाइयां आएगी भी और चली भी जाएगी।

धनु

कच्ची नौकरी पक्की हो सकती हैं। कुलदेवता की पूजा से समस्या दूर। स्वजनों के विकास और प्रमोशन से खुशी मिलेगी। शत्रु हावी रहेंगे, अत्याधित खर्च भी।

मकर 

तनावमुक्त मस्ती भरा जीवन। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर हो या दफ्तर आपका सिक्का चलेगा। अटके हुए काम बनेंगे।

कुंभ

जोखिम से दूर रहें अन्यथा हानि। वरिष्ठों से परामर्श लेकर काम करें। वाहन से कष्ट- गलत निर्णय लेने की संभावना। स्थायी बजट से भविष्य सुधरेगा।

मीन

सफलता पर लोगों से प्रशंसा मिलेगी। योजना अनुसार ज्ञान आगे बढ़ेगा। आर्थकार क्षेत्र में वृद्धि, प्रभाव बढ़ेगा। मुसीबत में परिवार दृढ़ और एक रहेगा।

Continue reading on the app

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज मार्केट में आ चुकी है। आज हम बात करेंगे रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में और देखेंगे कि क्या यह अपनी कीमत को सही साबित करता है। ये फोन मिड-रेंज बजट में आता है। फोन 8GB रैम के साथ दो वैरिएंट में आया है। इसे 128GB स्टोरेज के साथ ₹29,999 और 256GB स्टोरेज के साथ ₹31,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन पर 3000 रुपए का कैशबैक भी दे रही है। रेडमी नोट 15 प्रो: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी सबसे पहले बात करें इसके डिजाइन की, तो यह पिछले साल की प्रो सीरीज जैसा ही है, इसमें कंपनी ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इसे पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है। फोन का वजन करीब 210 ग्राम है और थिकनेस 8mm से कम है। यह बहुत ज्यादा स्लिम या हल्का तो नहीं है, लेकिन इसकी वजह से कंपनी इसमें बड़ी बैटरी दे पाई है। फोन का स्ट्रक्चर बहुत सॉलिड है और इंटरनल कॉम्पोनेंट्स को मजबूती से बनाया गया है। सामने की तरफ फ्लैट पैनल के साथ गोरिल्ला ग्लास 2 की प्रोटेक्शन मिलती है। टेस्टिंग के दौरान फोन को कई बार गिराया गया, फिर भी इसमें कोई दिक्कत नहीं आई। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो काफी लाउड हैं, हालांकि बेस थोड़ा कम लग सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज है, IR सेंसर भी दिया गया है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें IP66, 68, 69 और 69K तक की बेहतरीन रेटिंग्स मिलती हैं। हालांकि, इसके हैप्टिक्स थोड़े और बेहतर हो सकते थे। रेडमी नोट 15 प्रो: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन का दूसरा सबसे बड़ा पॉजिटिव पॉइंट इसका डिस्प्ले है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेजल्स बहुत कम हैं और डिस्प्ले की क्वालिटी शानदार है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR 10 का सपोर्ट भी है, जो कंटेंट देखने के अनुभव को मजेदार बनाता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है, जो इस बजट में आजकल आम है। हालांकि, इसमें स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है; अगर 3.1 होता तो यह और भी स्मूथ होता। फोन में कोई लैग तो नहीं है, लेकिन भारी एप्स या गेमिंग के बाद होम स्क्रीन पर आने पर एनिमेशन थोड़े स्लो लगते हैं। यह एंड्रॉएड 15 पर चल रहा है, जबकि एंड्रॉएड 16 होता तो और अच्छा होता। कंपनी ने इसमें 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। गेमिंग में हीटिंग की समस्या नहीं है, लेकिन बहुत हाई सेटिंग्स पर गेमिंग की उम्मीद न रखें। कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर सैमसंग का 200MP थर्ड जनरेशन सेंसर है। डे-लाइट और लो-लाइट में टेस्टिंग करने पर लगा कि हार्डवेयर तो अच्छा है, लेकिन सॉफ्टवेयर को सुधारने की जरूरत है। फोटोज में डिटेल्स और वाइब्रेंसी की थोड़ी कमी लगती है। पोर्ट्रेट मोड में 2x का ऑप्शन है जो अच्छा है, लेकिन लो-लाइट में उतनी अच्छी फोटो नहीं आती और नॉइज यानी धुंधलापन दिखता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा है जो अच्छी लाइटिंग में ठीक है, लेकिन कम रोशनी में स्किन टोन फीकी पड़ जाती है। वीडियो की बात करें तो पीछे से 4K 30fps और सामने से 1080p 30fps रिकॉर्डिंग की जा सकती है। साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है। बैटरी और चार्जिंग: बैटरी इस फोन का सबसे स्ट्रॉन्ग पाइंट है। इसमें 6500mAh की विशाल बैटरी है, जो आराम से दो दिन तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W का सपोर्ट मिलता है, जिससे फुल चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है। इसमें 22.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट है, यानी आप इससे दूसरे फोन भी चार्ज कर सकते हैं। फाइनल वर्डिक्ट: ऑफर्स के साथ फोन का बेस वैरिएंट 27 हजार रुपए और टॉप मॉडल 29 हजार रुपए में आसपास मिल सकता है। अगर आपको बेहतरीन डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी चलने वाली बैटरी चाहिए, तो यह फोन आपके लिए अच्छा है। परफॉर्मेंस थोड़ा औसत है, लेकिन कैमरे के मामले में अभी सॉफ्टवेयर अपडेट का इंतजार करना बेहतर होगा।

Continue reading on the app

  Sports

पीएसएल में आया गजब नियम, 2 प्लेइंग XI लेकर टॉस के लिए आएगा कप्तान!

PSL 2026 new rule: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरू होते ही टूर्नामेंट का एक नया नियम में चर्चा का विषय बन गया है. पीएसएल के 11वें सीजन में कप्तान को टॉस के समय दो प्लेइंग इलेवन शीट लेकर जाने की इजाजत दी गई है. इस नियम को लागू करने के पीछे का कारण है ओस है, ताकि किसी टीम को उससे अनावश्यक फायदा नहीं मिले. Fri, 27 Mar 2026 07:40:27 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: सुबह-सुबह इज़रायल के इन शहरों में भयंकर धमाके! | Trump |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:30:00+00:00

Iran America War Live: जंग हार रहे हैं Trump और Netanyahu? | strait of hormuz | Ehud barak | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:33:00+00:00

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:31:24+00:00

Fit India: मुसलमानों के लिए महमूद मदनी के तीन शब्द! | Jamiat Ulama-e-Hind President Madani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:31:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers