Responsive Scrollable Menu

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज मार्केट में आ चुकी है। आज हम बात करेंगे रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में और देखेंगे कि क्या यह अपनी कीमत को सही साबित करता है। ये फोन मिड-रेंज बजट में आता है। फोन 8GB रैम के साथ दो वैरिएंट में आया है। इसे 128GB स्टोरेज के साथ ₹29,999 और 256GB स्टोरेज के साथ ₹31,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन पर 3000 रुपए का कैशबैक भी दे रही है। रेडमी नोट 15 प्रो: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी सबसे पहले बात करें इसके डिजाइन की, तो यह पिछले साल की प्रो सीरीज जैसा ही है, इसमें कंपनी ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इसे पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है। फोन का वजन करीब 210 ग्राम है और थिकनेस 8mm से कम है। यह बहुत ज्यादा स्लिम या हल्का तो नहीं है, लेकिन इसकी वजह से कंपनी इसमें बड़ी बैटरी दे पाई है। फोन का स्ट्रक्चर बहुत सॉलिड है और इंटरनल कॉम्पोनेंट्स को मजबूती से बनाया गया है। सामने की तरफ फ्लैट पैनल के साथ गोरिल्ला ग्लास 2 की प्रोटेक्शन मिलती है। टेस्टिंग के दौरान फोन को कई बार गिराया गया, फिर भी इसमें कोई दिक्कत नहीं आई। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो काफी लाउड हैं, हालांकि बेस थोड़ा कम लग सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज है, IR सेंसर भी दिया गया है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें IP66, 68, 69 और 69K तक की बेहतरीन रेटिंग्स मिलती हैं। हालांकि, इसके हैप्टिक्स थोड़े और बेहतर हो सकते थे। रेडमी नोट 15 प्रो: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन का दूसरा सबसे बड़ा पॉजिटिव पॉइंट इसका डिस्प्ले है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेजल्स बहुत कम हैं और डिस्प्ले की क्वालिटी शानदार है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR 10 का सपोर्ट भी है, जो कंटेंट देखने के अनुभव को मजेदार बनाता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है, जो इस बजट में आजकल आम है। हालांकि, इसमें स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है; अगर 3.1 होता तो यह और भी स्मूथ होता। फोन में कोई लैग तो नहीं है, लेकिन भारी एप्स या गेमिंग के बाद होम स्क्रीन पर आने पर एनिमेशन थोड़े स्लो लगते हैं। यह एंड्रॉएड 15 पर चल रहा है, जबकि एंड्रॉएड 16 होता तो और अच्छा होता। कंपनी ने इसमें 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। गेमिंग में हीटिंग की समस्या नहीं है, लेकिन बहुत हाई सेटिंग्स पर गेमिंग की उम्मीद न रखें। कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर सैमसंग का 200MP थर्ड जनरेशन सेंसर है। डे-लाइट और लो-लाइट में टेस्टिंग करने पर लगा कि हार्डवेयर तो अच्छा है, लेकिन सॉफ्टवेयर को सुधारने की जरूरत है। फोटोज में डिटेल्स और वाइब्रेंसी की थोड़ी कमी लगती है। पोर्ट्रेट मोड में 2x का ऑप्शन है जो अच्छा है, लेकिन लो-लाइट में उतनी अच्छी फोटो नहीं आती और नॉइज यानी धुंधलापन दिखता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा है जो अच्छी लाइटिंग में ठीक है, लेकिन कम रोशनी में स्किन टोन फीकी पड़ जाती है। वीडियो की बात करें तो पीछे से 4K 30fps और सामने से 1080p 30fps रिकॉर्डिंग की जा सकती है। साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है। बैटरी और चार्जिंग: बैटरी इस फोन का सबसे स्ट्रॉन्ग पाइंट है। इसमें 6500mAh की विशाल बैटरी है, जो आराम से दो दिन तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W का सपोर्ट मिलता है, जिससे फुल चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है। इसमें 22.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट है, यानी आप इससे दूसरे फोन भी चार्ज कर सकते हैं। फाइनल वर्डिक्ट: ऑफर्स के साथ फोन का बेस वैरिएंट 27 हजार रुपए और टॉप मॉडल 29 हजार रुपए में आसपास मिल सकता है। अगर आपको बेहतरीन डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी चलने वाली बैटरी चाहिए, तो यह फोन आपके लिए अच्छा है। परफॉर्मेंस थोड़ा औसत है, लेकिन कैमरे के मामले में अभी सॉफ्टवेयर अपडेट का इंतजार करना बेहतर होगा।

Continue reading on the app

अमेरिका की करोड़ों की नौकरी, आलीशान जिंदगी छोड़कर सड़क पर रहने वाला IIT ग्रेजुएट, फैसले ने सबको चौंकाया

अमेरिका की करोड़ों की नौकरी, आलीशान जिंदगी छोड़कर सड़क पर रहने वाला IIT ग्रेजुएट, फैसले ने सबको चौंकाया

Continue reading on the app

  Sports

आतंकी जाकिर नाइक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को बताया मुस्लिम स्पोर्ट्समैन, सोशल मीडिया पर बवाल

India wanted Zakir Naik calls Bangladeshi cricketer Muslim sportsman: बांग्लादेशी क्रिकेटर मेहदी हसन मिराज भारत से फरार चल रहे इस्लामिक गुरु डॉ. जाकिर नाइक से मुलाकात की. मिराज ने अपने सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनके एक कैप्शन से बवाल मच गया है. Fri, 27 Mar 2026 09:27:08 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel युद्ध को लेकर क्या बोले Swami Ramdev #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:51:48+00:00

CM Yogi: “युद्ध नहीं होता, तो Ravi Kishan Dubai में होते”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T05:00:32+00:00

Arvind Kejriwal Live | CM Bhagwant Mann in Limkheda, Dahod | Vijay Vishwas Sabha | AAP Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:56:27+00:00

Uttar Pradesh News: Delhi Police के हत्थे ऐसे चढ़ा था Atiq Ahmed ! #shorts #ytshorts #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T04:57:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers