बाबर शतक चूके, 88 रन बनाकर आउट:4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था; पाकिस्तान ने विंडीज के खिलाफ वापसी की
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 12 रन से शतक चूक गए। वे मंगलवार को 88 रन पर रनआउट हो गए। बाबर के पास 4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पिछला शतक लगाया था। तब बाबर ने 161 रन की पारी खेली थी। बाबर उस मैच में भी कप्तानी कर रहे थे। 2023 में खराब फॉर्म की वजह से बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद शान मसूद को रेग्युलर टेस्ट कप्तान बनाया गया था। 5 जुलाई 2026 को बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट कप्तान बनाया गया था। बाबर के पास 10वां टेस्ट शतक लगाने का मौका था बाबर आजम की पारी देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 333/6 अब्दुल्ला शफीक के शतक और बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने लंच तक 6 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अब पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से सिर्फ 11 रन पीछे है। तीसरे विकेट के लिए शफीक और बाबर ने 327 बॉल पर 183 रन की शतकीय साझेदारी की। शफीक का 2 साल बाद टेस्ट शतक अब्दुल्ला शफीक ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। यह उनका 2024 के बाद पहला टेस्ट शतक है। वे काफी देर तक 99 रन पर अटके रहे। फिर जोमेल वॉरीकन की शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने केमार रोच पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अजान ओवैस ने दिलाई तेज शुरुआत पाकिस्तान को युवा बल्लेबाज अजान ओवैस ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ही ओवर में केमार रोच पर लगातार तीन चौके लगाए, जिसके बाद वेस्टइंडीज को जल्दी स्पिन गेंदबाज लाना पड़ा। हालांकि इमाम-उल-हक 150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली शमार जोसेफ की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। ओवैस ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन बाद में जोमेल वॉरीकन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वेस्टइंडीज पहली पारी में 344 रन पर सिमटी इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 344 रन पर समाप्त हुई। जास्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान के लिए अली उस्मान ने पहली ही गेंद पर ग्रीव्स को आउट किया। उबैद शाह ने चेज को बोल्ड किया, जबकि साजिद खान ने शमार जोसेफ का विकेट लेकर पारी समाप्त की।
केरल सरकार ने आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में पहला कदम उठाया
तिरुवनंतपुरम, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केरल ने एक स्वतंत्र आयुष विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में एक अहम औपचारिक कदम उठाया है। यह कदम आगामी दिनों में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे शोध और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी लोगों का उत्साह बढ़ेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









