Responsive Scrollable Menu

रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर को वॉन्टेड लिस्ट में डाला:पावेल दुरोव पर आतंकवाद फैलाने का आरोप, केस दर्ज; एप बैन हो सकता है

रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है। FSS ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम का एडमिनिस्ट्रेशन उन चैनल्स, चैट्स और बोट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियां और चरमपंथी संगठन रूस में तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। रूस में पूरी तरह से बैन हो सकता है टेलीग्राम एप सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद टेलीग्राम प्रशासन ने इन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पावेल दुरोव पर नया केस दर्ज होने के बाद अब रूस में टेलीग्राम के भविष्य और इसकी सेवाओं पर पूरी तरह बैन लगने की आशंका बढ़ गई है। दुबई में रहकर एप का ऑपरेशन संभाल रहे दुरोव पावेल दुरोव का जन्म रूस में ही हुआ था, लेकिन उन्होंने 2021 में फ्रांस की नागरिकता हासिल कर ली थी। इस समय वे दुबई से अपनी कंपनी और एप का संचालन कर रहे हैं। टेलीग्राम पर पहले से पाबंदियां, फिर भी लोकप्रिय रूस में टेलीग्राम सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्स में से एक है। रूसी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एप पर पहले ही कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद आम लोगों से लेकर सरकारी और मिलिट्री से जुड़े लोग भी इस एप का उपयोग करते हैं। भारत में भी विवादों में रहा है टेलीग्राम एप नॉलेज बॉक्स क्या है फेडरल सिक्योरिटी सर्विस FSS रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी है। यह पूर्ववर्ती सोवियत संघ की एजेंसी KGB की उत्तराधिकारी मानी जाती है। इसका मुख्य काम देश के भीतर आतंकवाद रोकना, सीमाओं की सुरक्षा करना और साइबर सुरक्षा की निगरानी करना है। कौन हैं पावेल दुरोव 1984 में रूस में जन्मे दुरोव को 'रूस का मार्क जकरबर्ग' कहा जाता है। उन्होंने टेलीग्राम से पहले रूस का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म VK बनाया था। डेटा प्राइवेसी और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर रूसी सरकार से हुए विवाद के बाद उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था। अभी दुरोव दुबई में रहते हैं।

Continue reading on the app

बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air जल्द भारत में होगा लॉन्च, 7 दिन की बैटरी और AI हेल्थ कोच बनेगा खासियत

गूगल फिटबिट एयर की अमेज़न इंडिया पर लिस्टिंग सामने आई है. जानिए भारत में संभावित लॉन्च, 7 दिन की बैटरी, Gemini AI हेल्थ कोच, हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

PM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत खिलाड़ियों ने 39 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आज इन्हीं खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात है. इससे जुड़े पल-पल की अपडेट्स आप इस लाइव ब्लॉग के जरिए पढ़ सकते हैं. Sun, 9 Aug 2026 16:46:42 +0530

  Videos
See all

CJP Protest : Abhijeet Dipke पर ये क्या बोलीं Sadhvi Ritambhara ? | Hindi News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:15:19+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Netanyahu | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers