'डायवर्ट होने वाली थी फ्लाइट', हवा में फंसी CM ममता बनर्जी, ATC के ग्रीन सिग्नल मिलने से बची जान
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मौसम साफ हुआ. इसके बाद एटीसी ने फ्लाइट को ग्रीन सिग्नल दिया. शाम करीब 5.30 बजे फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की. लैंडिंग के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. सीएम ममता बनर्जी बिना मीडिया से बात किए घर रवाना हो गईं.
Exclusive: पीएम मोदी से दोस्ती और ममता से वफादारी, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 2029 का असली प्लान
न्यूज18 इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बंगाल चुनाव और देश की राजनीति पर बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की परीक्षा ममता बनर्जी के लिए नहीं, बल्कि उनके विरोधियों के लिए है. सिन्हा ने अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वहां प्रचार का प्रभाव ज्यादा दिखता है, लेकिन हकीकत अलग है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सीटें बंगाल में बढ़ने के बजाय घट रही हैं. अमिश देवगन के साथ बातचीत में उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. शत्रुघ्न ने कहा कि आज इलेक्शन कमीशन और बीजेपी एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं. विपक्ष के भविष्य पर बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तारीफ की. हालांकि, जब बात 'सुपरस्टार प्राइम मिनिस्टर' की आई, तो उन्होंने ममता बनर्जी का पक्ष लिया. उन्होंने कहा कि देश ने इंदिरा गांधी के बाद कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं देखी है, और ममता इस रोल में फिट बैठती हैं. प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्तों पर उन्होंने कहा कि वे आज भी मेरे मित्र हैं और मैं उनकी एनर्जी लेवल का कायल हूं. बेटी सोनाक्षी की शादी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने चट्टान की तरह अपनी बेटी का साथ दिया. सिन्हा ने कहा, 'जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? बच्चों ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है, हम उनकी पसंद के साथ खुश हैं.' देखें पूरा इंटरव्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















