Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की 'गंभीर होने' की चेतावनी के बाद ईरान ने रखा पांच-सूत्रीय प्रस्‍ताव, जानें क्‍या हैं शर्तें

न्यूयॉर्क, 26 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया होर्मुज स्‍ट्रेट के आंशिक बंद होने से पैदा हुए ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को चेतावनी दी कि तेहरान के पास किसी समझौते को लेकर गंभीर होने का समय अब ​​खत्म होता जा रहा है।

ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पोस्‍ट में कहा, ईरान को जल्दी गंभीर होना होगा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा और हालात अच्छे नहीं होंगे।”

उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को बहुत अलग और अजीब बताया और दावा किया कि वे समझौते के लिए भीख मांग रहे हैं, जबकि सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे अमेरिकी प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान ने अमेर‍िका के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव के जवाब में पांच-सूत्रीय योजना पेश की है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तेहरान ने बिचौलियों के जरिए अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना औपचारिक पांच-सूत्रीय जवाब भेजा।

तस्नीम के अनुसार, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपनी संप्रभुता को कानूनी अधिकार के रूप में मान्यता देने की मांग की है और यह भी कहा कि किसी भी समझौते में आगे युद्ध न होने की गारंटी होनी चाहिए। इसके अलावा उसने अपने नेताओं की मौत के अभियान को समाप्त करने, प्रतिरोध समूहों को शांति समझौते में शामिल करने और नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका की 15-सूत्रीय योजना में होर्मुज स्‍ट्रेट को खोलना, परमाणु कार्यक्रम समाप्त करना, यूरेनियम भंडार को भी सौंपना, और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम तथा उनके निर्माण की क्षमता को बंद करना शामिल था।

तस्नीम ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि अमेरिका की बातचीत की पेशकश की वास्तविकता पर संदेह है। उसने इसे तेल की कीमतें कम रखने तथा नए आक्रामक कदम की तैयारी करने की एक चाल बताया।

ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो उनके दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर के साथ वार्ता में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने ईरानी वार्ताकारों की पहचान नहीं बताई और सिर्फ इतना कहा, हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे सम्मानित और नेता मानता हूं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वार्ताकारों की पहचान उजागर की गई तो उनकी हत्या की जा सकती है।

इससे पहले एक कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा क‍ि हम देखेंगे कि क्या हम सही समझौता कर सकते हैं, और वे सही समझौता करते हैं, तो होर्मुज स्‍ट्रेट फिर से खुल जाएगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट को खुला रखना, जो दुनिया के 20 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन प्रवाह का एक अहम रास्ता है, अमेरिका और कई प्रभावित देशों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Monalisa love Jihad Controversy: मोनालिसा से शादी के बाद, बयान और विवादों की वजह से फिर चर्चा में फरमान खान, जानें उनके बारे में

Monalisa love Jihad Controversy: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने मुस्लिम शख्स फरमान खान (Farman Khan) से इसी महीने की शुरुआत में परिवार के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और उनके इंटरव्यू भी सामने आ रहे हैं. बीते दिन फरमान खान और मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रहे हैं उन्हें फंसाया जा रहा है. फरमान ने कहा कि वो एक मुस्लिम परिवार में जन्मे और उनका नाम फरमान खान है. इसलिए उन्हें टार्गेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वो एक छोटे से कलाकार हैं और बचपन से आर्या समाज से जुड़े हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं कि कहां के रहने वाले हैं और वो क्या करते हैं. 

कौन हैं फरमान खान?

फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में उन्हें महाराष्ट्र का बताता गया है. इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, फरमान पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ छोटी फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था. हालांकि फरमान खान अभी बड़े फिल्म स्टार नहीं हैं, लेकिन मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.अब वो मोनालिसा को से शादी करने के बाद चर्चा में हैं.

'मेरी गलती ये है मैं मुस्लिम हूं'

फरमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो दिखाते हुए कहा, 'मैं आपको वीडियो दिखाता हूं. इनके परिवार से लगातार बात हो रही है. आप वीडियो में देख सकते हैं. सब खुश हैं. लेकिन डायरेक्टर सनोज मिश्रा के दवाब में आकर कुछ लोग जो मेरे खिलाफ गलत बोल रहे हैं. साथ ही झूठे आरोप लगा रहे हैं कि ये टेररिस्ट है. ऐसा कुछ नहीं है. पूरी दुनिया जानती है कि मैं आर्या समाज से हूं. बचपन मैं उनके बीच रहा हूं. मैं पूजा करता हूं और एक छोटा सा कलाकार हूं.'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी सिर्फ ये गलती है कि मैंने मुस्लिम परिवार में जन्म लिया और मेरा नाम फरमान खान है. इसलिए लोग मेरे खिलाफ बोल रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं. हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और मारने की धमकी दे रहे हैं. आप लोग बताइए क्या प्यार करना गलत है. अगर लोग हमारे पीछे ऐसे ही पड़ेंगे रहेंगे और काम नहीं करने देंगे तो हम खाएंगे क्या. हमारे पास पैसे भी नहीं है. हम बिना पैसे के कैसे जिएंगे. हमारे खिलाफ लोग साजिश रच रहे हैं. गलत बर्थ सर्टिफिकेट बना रहे हैं जो गलत है.'

 

ये भी पढ़ें: OTT Release: इस हफ्ते हो रही हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में, क्राइम थ्रिलर और एक्शन के दीवाने कर लें तारीख नोट

विवाद की जड़ क्या है?

फरमान खान और मोनालिसा को लेकर विवाद तब शुरू हो गया जब दोनों ने शादी की. दरअसल, मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं और वो हिंदू धर्म से हैं और फरमान खान मुस्लिम धर्म से हैं.  इन दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी शुरू में डेट करने के बाद दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में केरल के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली. इस शादी का मोनालिसा के परिवार ने विरोध किया. इसके अलावा डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी लगातार इस शादी का विरोध कर रहे हैं. सनोज मिश्रा ने ही मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाई है जो उन्होंने रिलीज करने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली.

 

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था. इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी मिली. आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है. हाल ही में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे कि वो उन्हें गलत तरीके से छूते थे. इस पर सनोज मिश्रा ने भी अपनी सफाई दी कि वो ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकते हैं ये बात सच नहीं है.

ये भी पढ़ें: कटे सिर से खेला फुटबॉल, असली है 'Dhurandhar 2' का ये सीन, शूटिंग के वक्त सहम गए थे एक्टर

Continue reading on the app

  Sports

IPL Cheerleaders Salary: कितनी होती है चौके-छक्कों पर डांस करने वाली चीयरलीडर्स की सैलरी, कैसे होता है इनका सेलेक्शन?

IPL Cheerleaders Salary: IPL के ग्लैमर के पीछे चीयरलीडर्स की कड़ी मेहनत और मोटी कमाई छिपी है। कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें सबसे ज्यादा फीस देती हैं। Thu, 26 Mar 2026 23:34:23 +0530

  Videos
See all

'Serious but not the worst', says Energy boss on oil and gas prices. #Energy #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:00:37+00:00

Dhurandhar 2 : 'धुरंधर' पर मंत्री अश्विनी वैष्णव क्या बोले ? #dhurandhar #dhurandharmovie #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:35:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भगोड़े नीरव मोदी को ब्रिटेन कोर्ट से झटका! #niravmodi #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:27:08+00:00

Gold Silver Latest Price : 2 बजते ही 1 लाख तक गिरा सोना का भाव? | Top News| Breaking News| News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers