Monalisa love Jihad Controversy: मोनालिसा से शादी के बाद, बयान और विवादों की वजह से फिर चर्चा में फरमान खान, जानें उनके बारे में
Monalisa love Jihad Controversy: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने मुस्लिम शख्स फरमान खान (Farman Khan) से इसी महीने की शुरुआत में परिवार के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और उनके इंटरव्यू भी सामने आ रहे हैं. बीते दिन फरमान खान और मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रहे हैं उन्हें फंसाया जा रहा है. फरमान ने कहा कि वो एक मुस्लिम परिवार में जन्मे और उनका नाम फरमान खान है. इसलिए उन्हें टार्गेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वो एक छोटे से कलाकार हैं और बचपन से आर्या समाज से जुड़े हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं कि कहां के रहने वाले हैं और वो क्या करते हैं.
कौन हैं फरमान खान?
फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में उन्हें महाराष्ट्र का बताता गया है. इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, फरमान पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ छोटी फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था. हालांकि फरमान खान अभी बड़े फिल्म स्टार नहीं हैं, लेकिन मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.अब वो मोनालिसा को से शादी करने के बाद चर्चा में हैं.
'मेरी गलती ये है मैं मुस्लिम हूं'
फरमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो दिखाते हुए कहा, 'मैं आपको वीडियो दिखाता हूं. इनके परिवार से लगातार बात हो रही है. आप वीडियो में देख सकते हैं. सब खुश हैं. लेकिन डायरेक्टर सनोज मिश्रा के दवाब में आकर कुछ लोग जो मेरे खिलाफ गलत बोल रहे हैं. साथ ही झूठे आरोप लगा रहे हैं कि ये टेररिस्ट है. ऐसा कुछ नहीं है. पूरी दुनिया जानती है कि मैं आर्या समाज से हूं. बचपन मैं उनके बीच रहा हूं. मैं पूजा करता हूं और एक छोटा सा कलाकार हूं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरी सिर्फ ये गलती है कि मैंने मुस्लिम परिवार में जन्म लिया और मेरा नाम फरमान खान है. इसलिए लोग मेरे खिलाफ बोल रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं. हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और मारने की धमकी दे रहे हैं. आप लोग बताइए क्या प्यार करना गलत है. अगर लोग हमारे पीछे ऐसे ही पड़ेंगे रहेंगे और काम नहीं करने देंगे तो हम खाएंगे क्या. हमारे पास पैसे भी नहीं है. हम बिना पैसे के कैसे जिएंगे. हमारे खिलाफ लोग साजिश रच रहे हैं. गलत बर्थ सर्टिफिकेट बना रहे हैं जो गलत है.'
ये भी पढ़ें: OTT Release: इस हफ्ते हो रही हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में, क्राइम थ्रिलर और एक्शन के दीवाने कर लें तारीख नोट
विवाद की जड़ क्या है?
फरमान खान और मोनालिसा को लेकर विवाद तब शुरू हो गया जब दोनों ने शादी की. दरअसल, मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं और वो हिंदू धर्म से हैं और फरमान खान मुस्लिम धर्म से हैं. इन दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी शुरू में डेट करने के बाद दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में केरल के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली. इस शादी का मोनालिसा के परिवार ने विरोध किया. इसके अलावा डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी लगातार इस शादी का विरोध कर रहे हैं. सनोज मिश्रा ने ही मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाई है जो उन्होंने रिलीज करने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली.
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था. इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी मिली. आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है. हाल ही में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे कि वो उन्हें गलत तरीके से छूते थे. इस पर सनोज मिश्रा ने भी अपनी सफाई दी कि वो ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकते हैं ये बात सच नहीं है.
ये भी पढ़ें: कटे सिर से खेला फुटबॉल, असली है 'Dhurandhar 2' का ये सीन, शूटिंग के वक्त सहम गए थे एक्टर
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नागपुर रोड पर सिमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही थी बस
पुलिस के अनुसार, बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे और सभी एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.
दिल दहला देने वाले दृश्य
हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया. कुछ घायलों के सिर में गहरी चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की.
राहत और बचाव कार्य तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने तत्काल मेडिकल सुविधाओं को सक्रिय कर दिया, ताकि घायलों का इलाज बिना देरी के शुरू हो सके.
आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 26, 2026
मैंने संबंधित अधिकारियों को…
सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया
मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे. साथ ही जबलपुर से डॉक्टरों की विशेष टीम को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा सभी घायलों का इलाज निःशुल्क कराने का भी आश्वासन दिया गया है.
जांच के आदेश, लापरवाही की आशंका
प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा.
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह संकेत देते हैं कि नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है.
यह हादसा न केवल कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है, बल्कि प्रशासन और आम लोगों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि सड़क पर सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है.
यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में फार्मासिस्ट की जमानत याचिका खारिज की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















