Responsive Scrollable Menu

हुंडई की नई इलेक्ट्रिक MPV 'नीरा ईवी' का कॉन्सेप्ट रिवील:7-सीटर कार 39 मिनट में 0-80% चार्ज होगी, फुल चार्ज पर 490km रेंज का दावा

साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने इंडोनेशिया ऑटो शो 'GIIAS-2026' में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV नीरा का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया है। कार की खासियत 490km तक की रेंज, 7-सीटर सीटिंग और 100kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 0 से 80% चार्ज होने की क्षमता है। यह कॉन्सेप्ट मॉडल किआ कैरेंस क्लेविस EV का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे भारत में जुलाई 2025 से बेचा जा रहा है। किआ और हुंडई, दोनों हुंडई मोटर ग्रुप का हिस्सा हैं। 20 से 26 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत हुंडई नीरा कॉन्सेप्ट सबसे पहले इंडोनेशियाई मार्केट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने 2025 इनवेस्टर डे पर पुष्टि की थी कि वह 2030 तक भारत में नई फैमिली MPV पेश करेगी। किआ कैरेंस EV के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने से इसे जल्दी लाया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत और बुकिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन किआ कैरेंस EV के सेगमेंट को देखते हुए भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 20 से 26 लाख रुपए हो सकती है। एक्सटीरियर: कनेक्टेड फ्रंट LED DRL's और नए अलॉय व्हील्स इंटीरियर: 12.3-इंच की इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स केबिन का लेआउट किआ कैरेंस EV जैसा है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। परफॉर्मेंस: 490km की ड्राइविंग रेंज और 100kW DC फास्ट चार्जर कंपनी ने पावरट्रेन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें किआ कैरेंस EV वाले बैटरी पैक मिलने की संभावना है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम इलेक्ट्रिक MPV में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं। कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Continue reading on the app

सैमसंग फोल्डेबल फोन्स पर शानदार फाइनेंस ऑफर, Zero डाउन पेमेंट के साथ घर ले जाएं नए Galaxy Z Fold8

Samsung ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 पर 30 महीने की No-Cost EMI और Zero Down Payment ऑफर शुरू किया है. जानें हर महीने कितनी EMI देनी होगी, कौन से बैंक और फाइनेंस पार्टनर्स शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: सिर्फ नाम नहीं, काम में भी रॉकेट… ट्रेंट को रोकना हुआ मुश्किल, लगातार जीत लिए इतने मैच

इंग्लैंड की लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा जारी है और इस टीम को रोक पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. अपने सातवें मैच में ट्रेंट ने 60 गेंदों में 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 09 Aug 2026 01:20:10 +0530

  Videos
See all

Viral Video:चलती ट्रेन, फिसला कदम, फिर चमत्कार! #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:45:27+00:00

Women Reservation Bill पर Kiren Rijiju ने ऐसा क्या कहा जिस पर Congress ने खोल दिया मोर्चा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers