अर्जुन रामपाल के 'भारत माता की जय' नारे पर विवाद:लेखिका ने आर्टिकल में उठाए सावाल; गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में विलेन बने एक्टर अर्जुन रामपाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान 'भारत माता की जय' का नारा लगाने पर लेखिका शोभा डे ने उनकी आलोचना की है। इस पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शोभा डे के लेख को 'शर्मनाक' बताया है। दरअसल लेखिका शोभा डे ने एक लेख में लिखा कि 'अर्जुन रामपाल का भारत माता की जय कहना बॉलीवुड दर्शकों के लिए क्यों चिंता का विषय होना चाहिए।' शोभा डे ने अपने लेख में तर्क दिया है कि बॉलीवुड में इस तरह के नारों का इस्तेमाल अब 'स्वाभाविक' दिखने के लिए राजनीतिक दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने इसे स्टार्स के बदलते राजनीतिक रुख और भविष्य के बॉलीवुड के लिए एक चिंताजनक संकेत बताया है। गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक शोभा डे के लेख पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस तरह की बातें करना शर्मनाक है। गैब्रिएला ने अर्जुन का बचाव करते हुए कहा कि उनके अभिनय और मेहनत को राजनीति से जोड़ना गलत है। गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ भी की और इसे अपनी अब तक की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म बताया। उन्होंने अर्जुन की लगन और आदित्य धर के निर्देशन को मास्टरपीस कहा है। 26/11 के खौफनाक अनुभव से जुड़ा है नारा अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन ने बताया कि उनके लिए यह नारा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था। साल 2008 के 26/11 हमलों के दौरान अर्जुन खुद ताज होटल में मौजूद थे और अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी आंखों से वो भयावह मंजर देखा था। अर्जुन ने कहा, “धुरंधर फिल्म में काम करना मेरे लिए एक निजी बदला लेने जैसा था। 26/11 की सुबह जब मैं घर लौट रहा था, तो मुझे रास्ते में कई बार रुककर उल्टियां हुई थीं। आदित्य धर ने जब मुझे सीन सुनाया, तो मुझे लगा कि मैं इसके जरिए अपना बदला लूंगा।” ISI एजेंट का रोल कर रो पड़े थे अर्जुन आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो एक क्रूर पाकिस्तानी ISI एजेंट है। फिल्म के एक सीन में अर्जुन का किरदार होटल में आतंकवादियों के संपर्क में रहकर जश्न मनाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चुनौतीपूर्ण और नकारात्मक सीन की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन खुद सेट पर रो पड़े थे। वहीं फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह का किरदार मेजर इकबाल से अपना बदला पूरा करता है।
क्यों कांप रहा अमेरिका? किम जोंग उन को गिफ्ट में मिला खौफनाक हथियार, दुश्मनों में हड़कंप
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को एक बेहद खास तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है. लुकाशेंको ने किम जोंग उन को एक राइफल भेंट करते हुए मजाक भरे लहजे में कहा कि यह 'दुश्मनों के आने की स्थिति' में काम आएगी. दरअसल, हाल के समय में पश्चिमी देशों के दबाव के बीच बेलारूस, रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती नजदीकियां ग्लोबल राजनीति में एक नए समीकरण की ओर इशारा कर रही हैं. यह मुलाकात न केवल दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सख्त संदेश भी देती है कि ये देश एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस राइफल को एक प्रतीकात्मक हथियार के रूप में देखा जा रहा है, जो यह बताता है कि आने वाले समय में इन देशों के बीच सैन्य सहयोग और भी गहरा हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



