Responsive Scrollable Menu

अबू धाबी: मारे गए 2 लोगों में से एक भारत, दूसरा पाकिस्तान का

अबू धाबी, 26 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार को मिसाइल के टुकड़े गिरने से मारे गए दोनों लोगों की पहचान हो गई गई है। अधिकारियों के अनुसार इनमें से एक भारत और दूसरा पाकिस्तान का नागरिक था। वहीं घायलों में भी एक भारतीय शामिल है।

अबू धाबी मीडिया ने सुबह हुए हादसे का अपडेट दिया है। एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरे टुकड़े की चपेट में आने से पाकिस्तानी और भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों में से एक अमीराती, दूसरा जॉर्डन और तीसरा भारतीय नागरिक है। इनमें से किसी को गंभीर तो किसी को सामान्य चोट आई है।

मीडिया कार्यालय ने इस जानकारी के साथ लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है और कहा है कि अफवाहों से बचते हुए आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें।

गुरुवार सुबह ही बताया गया था कि मिसाइल को सफलता से इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन इसी दौरान जो टुकड़े गिरे, उसकी जद में आए दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

अधिकारियों का मानना है कि भले ही मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम हवा में ही नष्ट कर दे रहा है, लेकिन उनके गिरते हुए टुकड़े या मलबा लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच का ये संघर्ष अब 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है। ईरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं। वो कहता रहा है कि जो देश अमेरिकी जमीनी सेना की मदद करेंगे, वे भी निशाने पर रहेंगे। हालांकि खाड़ी देशों का कहना है कि वे इस संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं।

जब से ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का संघर्ष शुरू हुआ है, तब से यूएई में ईरानी स्ट्राइक में गुरुवार को मारे गए दो लोगों को मिलाकर 10 लोग मारे गए हैं। शनिवार (21 मार्च) को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि आठ लोग मारे गए, जिनमें सेना के दो सदस्य और पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी और फिलिस्तीनी देशों के छह आम नागरिक शामिल हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का सफर खत्म... भारतीय शेरों ने 3-0 से दी करारी शिकस्त, अब 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा महामुकाबला

India clinches 3-0 win against Pakistan: भारत ने माले में खेले गए सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. विशाल यादव ने तीसरे ही मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, जिसके बाद ओमांग डोडम ने शानदार दो गोल दागकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा. Thu, 26 Mar 2026 19:47:01 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | हिंदू से ईसाई बने तो नहीं मिलेगा आरक्षण! SC-ST | OBC Reservation #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:05:52+00:00

NKP | Sushant Sinha: Iran ने America के सामने रखी शर्तें #america #donaldtrump #iran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:01:17+00:00

स्मार्ट टेक्सटाइल्स: कला और तकनीक का मिलन [Smart textiles: Where art meets technology] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:01:57+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: अग्नि की ट्रिपल उड़ान से देश के दुश्मन कैसे हलकान ? | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:03:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers