Responsive Scrollable Menu

ईरान से तनाव के बीच सुलह की कोशिश, पाकिस्तान जा सकते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल में तनाव की आंच अब दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंच चुकी है। अमेरिका अपनी शर्तों पर युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन ईरान अपनी जिद पर डटा है। इस बीच पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने की बात कही। इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान दौरे की खबरें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने के मकसद से बातचीत के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के खुद को एक अहम मीडिएटर के तौर पर पेश करने के बाद इस हफ्ते इस्लामाबाद में एक मीटिंग अरेंज करने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ जेडी वेंस पाकिस्तान जा सकते हैं। इससे पहले द फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा था कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने रविवार को ट्रंप से बात की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की।

इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं और अपने मुख्य उद्देश्यों के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन तेहरान के साथ सार्थक बातचीत जारी रखे हुए है, जिसका उद्देश्य इस संघर्ष को समाप्त करना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा कि अमेरिका ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के मुख्य लक्ष्यों को हासिल करने के करीब है।

उन्होंने कहा, सिर्फ तीन हफ्तों से थोड़ा अधिक समय में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी एक बड़ी सैन्य जीत साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक 9,000 से अधिक दुश्मन ठिकानों पर हमला किया जा चुका है।

लेविट ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत के बाद से ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 140 से अधिक नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है, जिसे कैरोलिन ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तीन हफ्तों में किसी नौसेना के सबसे बड़े विनाश के रूप में बताया।

कैरोलिन लेविट ने कहा, हर गुजरते दिन के साथ हमारे सैन्य प्रयास अधिक सफल हो रहे हैं और ईरान की व्यापारिक जहाजों को डराने की क्षमता लगातार कम हो रही है। इस अभियान ने होर्मुज स्ट्रेट के जरिए शिपिंग को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

36 साल बाद पहली बार इस मंदिर में रामनवमी पूजा, हिन्दुओं का साथ दे मुस्लिमों ने रचा इतिहास

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसमें शामिल हुए। एक स्थानीय निवासी गुलाम हसन ने कहा कि कश्मीरी पंडित और मुस्लिम वर्षों से साथ रहते आए हैं और यह भाईचारा आगे भी बना रहना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में 'अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

मीराबाई चानू का लक्ष्य एशियाई खेलों में पहला पदक, 48 और 49 किग्रा वर्ग में चुनौतीपूर्ण तैयारी, खेलो इंडिया जनजातीय खेलों की पहल की सराहना. Thu, 26 Mar 2026 20:04:11 +0530

  Videos
See all

Monalisa Father support Sanoj Mishra: सनोज मिश्रा के समर्थन में मोनालिसा के पिता | Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:02:29+00:00

WB Election 2026: क्या उत्तर बंगाल छीनेगा ममता बनर्जी की सत्ता?54 सीटों पर सबकी नजर,किसका होगा जादू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:15:06+00:00

Aman Chopra : Atiq Ahmed पर SP प्रवक्ताManoj Kaka बुरे फंसे!| Dhurandhar 2| Desh Nahin Jhukne Denge #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:03:56+00:00

Bhaiyaji Kahin: 'आपका दुर्भाग्य है कि आप बिहार से हैं' #bhaiyajikahin #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:01:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers