Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए'

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान उनके सामने गिड़गिड़ा रहा है और वो डील की भीख मांग रहा है। ट्रंप का यह भी कहना है कि ईरानी वार्ताकार बहुत अजीब हैं। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि तेहरान को जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

अपने ट्रुथ सोशल ऐप पर ट्रंप ने कहा: ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और अजीब हैं। वे हमसे डील करने के लिए गुजारिश कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए क्योंकि वो सैन्य रूप से खत्म हो चुके हैं, और वापसी का कोई मौका उनके पास नहीं है, और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं। गलत!!! उन्हें जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है, और यह अच्छा नहीं होगा!

ईरान ने बातचीत की संभावना पर मिले-जुले संकेत दिए हैं, जब ऐसी खबरें आईं कि ट्रंप प्रशासन ने इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान के जरिए तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्ष विराम योजना पेश की है। सार्वजनिक रूप से, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सरकारी मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत नहीं की है और न ही उनकी किसी बातचीत की योजना है। हालांकि उन्होंने माना कि यूएस ने दूसरे देशों के जरिए ईरान को संदेश भेजने की कोशिश की थी, उन्होंने कहा कि यह न तो बातचीत थी और न ही कोई नेगोशिएशन।

धमकी, चेतावनी और विरोध के बीच पश्चिम एशिया ही नहीं पूरी दुनिया के लिए 27 मार्च का दिन काफी अहम है। 23 मार्च को ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता का दावा करते हुए कहा था कि बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक है, इसलिए वो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले के फैसले को 5 दिन के लिए टाल रहे हैं। इसकी मियाद शुक्रवार को समाप्त हो रही है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने के बाद अब गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम 2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच में से एक मैच की मेजबानी करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को सीनियर पुरुष टीम के घरेलू सत्र का कैलेंडर जारी किया जिसमें पांच टेस्ट, नौ वनडे और आठ टी20 मैच शामिल हैं।

वनडे मैचों पर निश्चित रूप से सबकी नजर रहेगी क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की दिग्गज जोड़ी के उन सभी मैचों में खेलने की उम्मीद है। यह दोनों स्टार बल्लेबाज अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जनवरी, फरवरी और मार्च 2027 में खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में (29 जनवरी से दो फरवरी) और आठ दिन के अंतराल के बाद तीसरा टेस्ट 11 से 15 फरवरी तक गुवाहाटी में खेला जाएगा। रांची में चौथा टेस्ट 19 से 23 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि अहमदाबाद में अंतिम टेस्ट 27 फरवरी से शुरू होगा।

पांच स्थानों में से नागपुर (जहां आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), चेन्नई (जहां आखिरी बार 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), रांची (जहां आखिरी बार 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) और अहमदाबाद (जहां आखिरी बार अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) को रोटेशन नीति के अनुसार मेजबानी मिली है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गुवाहाटी को फिर से मेजबानी कैसे मिली जबकि उसने नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच आयोजित किया था।

गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई और कोलकाता इस महत्वपूर्ण श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं। यह पता नहीं चल पाया कि बंगाल क्रिकेट संघ या मुंबई क्रिकेट संघ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने में असमर्थता व्यक्त की थी या नहीं। भारत के घरेलू सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। इसके अलावा भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की मेजबानी भी करेगा।

जिम्बाब्वे 2002 के बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगा। जब उसने द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए आखरी बार भारत का दौरा किया था तब भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे। इस सत्र में 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिनमें वेस्टइंडीज की टीम सबसे पहले भारत दौरे पर आएगी। उसका भारत दौराइस साल 27 सितंबर से शुरू होगा।

इस दौरे में तीन मैचों की वनडे और उसके बाद पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला शामिल होगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम (27 सितंबर), गुवाहाटी (30 सितंबर) और न्यू चंडीगढ़ (03 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच लखनऊ (06 अक्टूबर), रांची (09 अक्टूबर), इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर) और बेंगलुरु (17 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।

इसके बाद भारत दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। वनडे मैच दिल्ली (13 दिसंबर), बेंगलुरु (16 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच राजकोट (22 दिसंबर), कटक (24 दिसंबर) और पुणे (27 दिसंबर) में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा। इस श्रृंखला के मैच कोलकाता (03 जनवरी), हैदराबाद (06 जनवरी) और मुंबई (09 जनवरी) में खेले जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: प्रशासन की टीम ने केदारनाथ धाम पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर

चारधाम यात्रा 2026 के लिए उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों का उत्साह चरम पर है। 6 मार्च से शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में महज 20 दिनों के भीतर 9.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी सीट पक्की कर ली है। आगामी 19 अप्रैल 2026 से धामों के कपाट खुलने शुरू हो जाएंगे, जिसके साथ ही यह यात्रा … Thu, 26 Mar 2026 23:02:10 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान पर हमले के लिए तैयारी में अमेरिका ? #irannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:24:50+00:00

'Serious but not the worst', says Energy boss on oil and gas prices. #Energy #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:00:37+00:00

Dhurandhar 2 : 'धुरंधर' पर मंत्री अश्विनी वैष्णव क्या बोले ? #dhurandhar #dhurandharmovie #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:35:48+00:00

Gold Silver Latest Price : 2 बजते ही 1 लाख तक गिरा सोना का भाव? | Top News| Breaking News| News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers