Responsive Scrollable Menu

2026-27 सीजन के लिए भारत का घरेलू शेड्यूल जारी, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले?

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय घरेलू मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी। 2026-27 सीजन के दौरान 22 इंटरनेशनल मैच भारत के 17 शहरों में खेले जाने हैं।

Continue reading on the app

एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन हीथ्रो जाने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार दोपहर बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शक होने पर यह फैसला लिया गया।

यह फ्लाइट एआई111 सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और लगभग 7 घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौटी। यह विमान दोपहर करीब 12:30 बजे सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, यात्रा के दौरान तकनीकी समस्या का संदेह होने पर एहतियात के तौर पर विमान को वापस बुलाया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

एयरलाइन ने बताया कि विमान पूरी तरह सुरक्षित तरीके से उतरा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। इसके बाद ही आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा।

एयर इंडिया ने इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

तकनीकी खराबी की असली वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

इससे पहले पिछले हफ्ते भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जो दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही थी, 9 घंटे बाद वापस लौट आई थी, क्योंकि उस रूट पर तैनात किए गए विमान (बी777) को कनाडा के एविएशन रेगुलेटर से वहां उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट, जिसका कॉल साइन एआई185 था, 20 मार्च को दोपहर 12.18 बजे दिल्ली से यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई वैंकूवर के लिए बोइंग 777-200एलआर विमान से रवाना हुई, जबकि एयर इंडिया को इस मार्ग पर केवल अपने बोइंग 777-300ईआर विमानों के लिए ही कनाडा से अनुमति प्राप्त है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में चोटिल खिलाड़ियों की जगह कैसे होती है नई एंट्री... जानें सैलरी कैप और 'लाइक-फॉर-लाइक' का पूरा गणित

IPL Player Replacement Rule: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चोट और निजी कारणों से खिलाड़ियों के हटने का सिलसिला जारी है. बेन डकेट और मिचेल स्टार्क जैसे सितारों के बाहर होने से टीमों के समीकरण बिगड़ गए हैं. जानें बीसीसीआई के 'रिप्लेसमेंट पूल' के गुप्त नियम, सैलरी कैप का गणित और वह सख्त नियम जिसके तहत बिना ठोस कारण नाम वापस लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर 2 साल का कड़ा प्रतिबंध लग सकता है. Thu, 26 Mar 2026 18:57:33 +0530

  Videos
See all

स्मार्ट टेक्सटाइल्स: कला और तकनीक का मिलन [Smart textiles: Where art meets technology] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:01:57+00:00

Breaking News | Iran Vs Israel | PM Modi: गल्फ वॉर से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:05:18+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: अग्नि की ट्रिपल उड़ान से देश के दुश्मन कैसे हलकान ? | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:03:37+00:00

NKP | Sushant Sinha: Iran ने America के सामने रखी शर्तें #america #donaldtrump #iran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T14:01:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers