Responsive Scrollable Menu

चीन उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी स्वावलंबन को गति देगा : तिंग श्वेश्यांग

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। 2026 चोंगक्वानछुन मंच का सालाना सम्मेलन 25 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।

Continue reading on the app

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला पहनेंगे विशेष पीतांबर, डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताई वस्त्रों की खासियत

Ram Navami 2026: राम नवमी का पर्व कल देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारी जोरों-शोरों पर है. राम लला की नगरी अयोध्या में भी राम नवमी को लेकर खास तैयारियां हो रही हैं. इस बार राम लला के वस्त्र भी बेहद खास होने वाले हैं. न्यूज नेशन की टीम ने वस्त्र बनाने वाले डिजाइनर से खास बातचीत की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

7 दिन सात वस्त्र में दिखेंगे राम लला

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया अयोध्या में विराजमान रामलला के वस्त्रों का विधान. उन्होंने बताया की इस बार राम-नवमी पर हमारे प्यारे राम लला विशेष पीतांबर में दर्शन देंगे, इतना ही नहीं अगले सात दिनों के लिए उनके लिए सात रंगों के वस्त्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Vastu Upay: सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही है राम नवमी का मुहूर्त! उससे पहले कर लें ये खास उपाय, दिन दूगनी-रात चौगुनी होगी तरक्की

BCCI के कपड़े भी मनीष ने किए थे डिजाइन

​BCCI की जर्सी से लेकर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के मिशन बैज तक, अपनी रचनात्मकता का लोहा मनवाने वाले  डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने जब रामलला के दिव्य परिधानों से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस बार रामनवमी पर अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला कौन से विशेष वस्त्र धारण करेंगे, इस बारे में भी उन्होंने बताया है. 

राम लला के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया प्राण प्रतिष्ठा के बाद तय हो चुका था, प्रभु राम लला भारतीय परिधान धारण करेंगे, पूरे देश भर की परिधान क्रॉफ्ट समय समय पर प्रभु के चरणों में अर्पित हो रही.

दिन के अनुसार, निर्धारित वस्त्रों के रंग 

भगवान की पोशाक में रंग दिन के अनुसार निर्धारित हैं. उत्सव विशेष पर भगवान पीतांबर पहनते हैं. राम नवमी या दीपवली पर भगवान के वस्त्रों में पीतांबर का ही इस्तेमाल होता है. इस बनाने के लिए किसी राज्य का हैंडलूम और हस्तकरघा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कलाकृति, कढाई या छपाई होती है और भगवान उसमें सजते हैं. 

भारतीय परिधान से बनाए जाएंगे राम लला के वस्त्र

पहले स्वंयभू मंदिर में एक वस्त्र तय हुए थे लेकिन जब भगवान का नया मंदिर बना और वहां पर जब रामलला विराजमान हुए तब तय किया गया कि भगवान के जो वस्त्र हैं उन्हें भारतीय परिधान से बनाएंगे. वैसे हर दिन के हिसाब से सोमवार को सफेद, मंगल वार को लाल,  बुद्धवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला, और रविवार को गुलाबी पहनते हैं. इन रंगों के आधार पर ही राम लला पोशाक पहनते हैं.

क्या बोले डिजाइनर मनीष?

डिजाइनर मनीष से इस सौभाग्य की प्राप्ति की अनुभूति का जवाब मांगा तो वे बोले-  क्रिएटिव आदमी को चैलेंज चाहिए, मैं एक निमित मात्र हूं, और भगवान ने मुझे काम करवाने के लिए चुना. मैं सेवक होने के नाते भगवान की सेवा कर रहा हूं, बाकी जहां मुझे काम मिलता है, वहां कोशिश करता हूं कि कैसे देश की कल्चर आइडेंटिटी को बरकरार रखूं, कैसे देश की धरोहर को उसमें जोड़ सकूं. 

भारत की विरास्त और धरोहर को बढ़ावा देना मेरा काम

मेरा मानना है कि भारत में डिजाइन नया नहीं है, सबसे पुराना कल्चर बैंक भारत है, जिसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बताने की जरूरत है. बाकी बीते कुछ सालों में वेस्टर्न की तरफ ज्यादा झुकाव रहा लेकिन हम कई सौ सालों से रंगों के बारे में जानते हैं, जब यूरेपियन देश 1800 में डाइिंग सीख रहे थे, तब यहां से इंडिगो एक्सपोर्ट हो रहा था. हमारे यहां सालों पुरानी कलाकृतियां हैं. मुझे जब भी मौका मिलता है तो कोशिश करता हूं कि कैसे भारत की धरोहर और विरासत को दिखा सकूं.

ये भी पढ़ें- 'राम जी के पेड़े' अब बस्ती से निकलकर विदेशों तक पहुंच रहे, 1000 महिलाओं को मिला लाखों का ऑर्डर

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं..., शुभमन गिल ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की उड़ाई धज्जियां

Shubman gill against the Impact Player rule of IPL: शुभमन गिल ने बीसीसीआई के आईपीएल में लागू किए गए इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए हैं. गिल ने कहा कि कौशल खत्म कर रहा है इम्पैक्ट प्लेयर नियम. इससे पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी इसक विरोध किया है. Thu, 26 Mar 2026 22:06:29 +0530

  Videos
See all

News ki Pathshala Live | Sushant Sinha : Trump अब Iran पर हमले के 4 प्लान ले आए? | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:33:32+00:00

Amish Devgan:धुरंधर में कैसे आया ये डायलॉग मेरा बच्चा है तू? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:35:03+00:00

Kishore Ajwani: पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं #saubaatkiekbaat #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:35:00+00:00

इधर PM Modi को फोन.. Trump का वो खतरनाक प्लान जो दुनिया में आग लगा देगा?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:34:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers