Responsive Scrollable Menu

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा बैन, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और क्या बरतें सावधानी

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु चार धाम की यात्रा करते हैं। अगर आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो …

Continue reading on the app

'कुछ दिनों के लिए मजबूरन बंद करना पडेंगे पेट्रोल पंप', जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री ने क्यों कही ये बात

पश्चिम एशिया में छाए संकट के बीच देशभर में लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या वाकई में देश में पेट्रोल-डीजल या फिर गैस का संकट है. हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है और सरकार का कहना है कि देश में किसी भी तरह के तेल या गैस भंडार की कमी नहीं है. लेकिन इस बीच एक राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजबूरन उन्हें कुछ दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद करना पड़ेंगे. दरअसल ये कहना है जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का. आइए जानते है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है. 

जम्मू-कश्मीर में रसोई गैस और पेट्रोल की कथित कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच उमर अब्दुल्ला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह की कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें.

'स्थिति पूरी तरह सामान्य है'

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है, जिसमें अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई. उनके अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. केंद्र सरकार भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की कमी की पुष्टि नहीं हुई है.

अफवाहों से बढ़ रही समस्या

सीएम उमर अब्दुल्ला ने खास तौर पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि लोग बिना पुष्टि के खबरों पर विश्वास कर पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लगा रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट जैसी स्थिति बन रही है. अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो हमें कुछ दिनों के लिए मजबूरन पेट्रोल पंप बंद करना पड़ेंगे. 

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति जारी रही, तो प्रशासन को अस्थायी रूप से पेट्रोल पंप बंद करने जैसे सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, ताकि व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके. 

केंद्र के साथ समन्वय

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई अहम बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और उनके भारत पर संभावित प्रभावों पर चर्चा होगी.

इस बैठक में खास तौर पर तेल आपूर्ति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन फिलहाल भारत में इसका सीधा असर देखने को नहीं मिला है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारु रूप से काम कर रही है.

जम्मू-कश्मीर में ईंधन संकट की खबरें फिलहाल अफवाहों पर आधारित हैं. प्रशासन और सरकार दोनों ने साफ कर दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है. ऐसे में जरूरी है कि लोग जिम्मेदारी दिखाएं, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें - इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

Continue reading on the app

  Sports

अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा – ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो वह सूचना भेज दें’

अखिलेश यादव के गैस सिलेंडर को लेकर दिए गए बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे रखवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा … Thu, 26 Mar 2026 20:03:12 GMT

  Videos
See all

WB Election 2026: क्या उत्तर बंगाल छीनेगा ममता बनर्जी की सत्ता?54 सीटों पर सबकी नजर,किसका होगा जादू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:15:06+00:00

Donald Trump ने कर दिया नया ऐलान, क्या झुक गया Iran ? News Ki Pathshala |Iran Israel War Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:01:33+00:00

Bhaiyaji Kahin: 'आपका दुर्भाग्य है कि आप बिहार से हैं' #bhaiyajikahin #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:01:00+00:00

Aman Chopra : Atiq Ahmed पर SP प्रवक्ताManoj Kaka बुरे फंसे!| Dhurandhar 2| Desh Nahin Jhukne Denge #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T15:03:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers