Responsive Scrollable Menu

मेटा की टीम के साथ सरकार की लगातार तीसरे की दिन बैठक, इन बिंदुओं पर चर्चा

केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा की टीम से दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद शुक्रवार को तकनीकी स्तर पर चर्चा की. इसमें ​डीपफेक, बाल यौन शोषण सामग्री और बिना लेबल वाले एआई ज​नित सामग्री पर कंपनी की कार्ययोजना में खास ध्यान दिया. रिपोर्ट के अनुसार, मेटा की टीम ने इन समस्याओं से निपटने के तरीकों  के बारे में बताया.  

अधिकारियों ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों का संचालन करने वाली कंपनी की इन मामलों में प्रगति की नियमित समीक्षा होगी.  बैठक में यह मामला सामने आया कि एआई जनित हानिकारक सामग्री दोबारा सामने आ जाती है और तेजी से फैलती है. सरकार ने यह भी पूछा कि आईटी नियमों के बाद बिना लेबल वाले कृत्रिम ढंग से तैयार वीडियों मंच क्यों बने रहते हैं.   

आइए जानते हैं कि तीसरे दिन किन बातों पर हुई चर्चा 

  •  तीसरे दिन केंद्र सरकार और मेटा के बीच तकनीकी स्तर पर खास बैठक हुई.
  •  बैठक में डीपफेक, बाल यौन शोषण (Child Abuse) से जुड़ी सामग्री और बिना लेबल वाले AI/सिंथेटिक कंटेंट पर खास चर्चा हुई.
  • मेटा ने सरकार को चेताया कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए वह कौन-कौन से तकनीकी कदम उठा रहे.
  • केंद्र सरकार ने मेटा से ठोस और विशिष्ट कदम उठाने तथा उनके परिणामों की रिपोर्ट सरकार को देने को कहा.
  • लगातार तीसरे दिन सरकार और मेटा के बीच बातचीत हुई.
  • इससे पहले दो दिनों की बैठक में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा के ग्लोबल अफेयर्स प्रमुख जोएल कैपलन और उनकी टीम से कंटेंट रिकमेंडेशन एल्गोरिदम और भारतीय कानूनों के अनुपालन  को लेकर सवाल खड़े किए थे.
  • शुक्रवार की बैठक मुख्य रूप से तकनीकी समाधान और अनुपालन तंत्र पर केंद्रित रही.

 

Continue reading on the app

पाकिस्तान और तुर्की संग कागजी समझौते से बच नहीं जाओगे; ईरान ने सऊदी को दी खुली धमकी

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने मक्का में इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। डील के तहत तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने की स्थिति को तीनों पर हमला माना जाएगा और वे एक-दूसरे की रक्षा के लिए सहयोग करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG: राशिद खान ने अकेले उड़ा दिए 6 विकेट, 9 साल बाद हुआ ये कमाल, अफगानिस्तान की बड़ी जीत

ODI क्रिकेट में ये कोई पहली बार नहीं है जब राशिद खान ने एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे ज्यादा बार ये कमाल सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी पेसर वकार यूनुस ने किया है. Sat, 08 Aug 2026 01:52:36 +0530

  Videos
See all

Pentagon releases a fresh batch of declassified UFO files. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:45:00+00:00

Weather Update : बारिश से हाहाकार! देश के कई शहर पानी-पानी! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T23:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers