Toaster OTT Release Date: 5000 रुपये के 'टोस्टर' ने मचाया बवाल! राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी कब और कहां देंखें? जानें
Toaster release date: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अपकमिंग फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक ऐसे अनोखे कंजूस आदमी की कहानी है जो आपको डार्क ह्यूमर के साथ हंसी का डोज़ देगी। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इस डार्क कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट और OTT प्लेटफॉर्म का खुलासा कर दिया है।
इस दिन OTT पर होगी रिलीज
निर्देशक विवेक दास चौधरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अप्रैल 2026 को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Netflix ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘टोस्टर’ एक अनोखी डार्क कॉमेडी है, जिसकी कहानी रामाकांत नाम के एक बेहद कंजूस शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक शादी में 5000 रुपये का महंगा टोस्टर गिफ्ट करता है।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब अगले ही दिन शादी टूट जाती है। इसके बाद रामाकांत अपने दिए गए महंगे गिफ्ट को वापस पाने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। यही से फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का तगड़ा तड़का शुरू होता है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में राजकुमार राव के अलावा सान्या मल्होत्रा, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, सीमा पाहवा और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट अक्षत घिल्डियाल और अनघ मुखर्जी ने लिखी है, जबकि म्यूजिक अमन पंत ने दिया है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा का बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। दोनों ने इसे अपने प्रोडक्शन बैनर कैम्पा फिल्म्स के तहत बनाया है।
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘टोस्टर’ को थिएटर में रिलीज नहीं किया जाएगा। यह फिल्म सीधे OTT पर दस्तक देगी।
Harry Potter Series Teaser: हैरी पॉटर सीरीज का टीजर जारी, कास्ट को देंख इमोशनल हुए फैंस; जानिए सीरीज की कहानी के बारे में!
Harry Potter Series Teaser: हैरी पॉटर (Harry Potter) की मचअवेटिड टीवी सीरीज का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। जादुई दुनिया की इस नई झलक ने फैंस को एक बार फिर नॉस्टैल्जिक कर दिया, हालांकि नई कास्ट को लेकर ऑडियंस मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
टीजर ने जगाई पुरानी यादें
टीजर सामने आते ही फैंस हॉगवर्ट्स की दुनिया में खो गए। हैरी, हरमाइनी और रॉन की झलक ने लोगों को पुराने दिनों की याद दिला दी। कई यूजर्स ने इसे देखकर इमोशनल रिएक्शन दिए।
नई कास्ट के बारे में
इस बार सीरीज में पूरी तरह नई कास्ट नजर आएगी। हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैकलॉघिलन निभा रहे हैं। हरमाइनी ग्रेंजर बनी हैं अरेबेला स्टैंटन इसले अलावा रॉन वीस्ली के रोल में एलास्टेयर स्टाउट दिखेंगे। नई कास्ट को लेकर कुछ फैंस काफी एक्याइटेड हैं, जबकि कुछ पुराने एक्टर्स को मिस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - AI से धुंरधर 2 का क्लाइमेक्स बदने वालो पर फूटा आदित्य धर का गुस्सा; विवादित पोस्टर पर भी तोड़ी चुप्पी!
किताब पर आधारित होगी कहानी
यह सीरीज जे.के राउलिंग (J. K. Rowling) की किताबों पर आधारित है। हर सीजन में एक किताब की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। पहले सीजन में ‘फिलॉसफर्स स्टोन’ की कहानी दिखाई जाएगी।
टीजर में क्या है खास?
टीजर में हैरी के हॉगवर्ट्स में पहले साल की झलक दिखाई गई है। जिसमे वह अपने माता-पिता के बारे में जानने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि हैगरिड उसे उनके बारे में बताता है।
कब रिलीज होगी सीरीज
यह सीरीज HBO Max पर रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की घोषणा की है, हालांकि फाइनल डेट अभी सामने नहीं आई है।
फैंस का मिला-जुला रिएक्शन
टीजर को लेकर फैंस के बीच उत्साह साफ दिख रहा है, लेकिन नई कास्ट को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आलोचना भी की है।
यह भी पढ़े - VIDEO: ‘नोटबंदी क्यों हुई, अब देश जान गया’- रवि किशन का बड़ा बयान, Dhurandhar 2 को बताया समाज का आईना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)






