Air India Flight Return: 7 घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान
Air India Flight Return: एयर इंडिया की दिल्ली लंदन फ्लाइट AI111 में संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के करीब सात घंटे बाद वापस दिल्ली में उतार दिया गया. बीच आसमान में विमान A350 900 में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई. विमान की जांच जारी है. यात्रियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विमान को दिल्ली में लैंड करवाया गया.
भरतपुर के किसान राजू का कमाल: 2 बीघा में गोल बैंगन की 'स्मार्ट खेती' से पलटी किस्मत, बंपर मुनाफे ने उड़ाए होश!
Profitable vegetable farming : राजस्थान के भरतपुर जिले के सिंघाड़ा गांव से खेती-किसानी की एक बेहद प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. यहां के प्रगतिशील किसान राजू ने पारंपरिक फसलों के ढर्रे को छोड़कर 'गोल बैंगन' की स्मार्ट खेती को अपनाया और आज वे लाखों के मुनाफे के साथ इलाके के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. राजू ने मात्र 1 से 2 बीघा जमीन में आधुनिक तकनीक, समयबद्ध सिंचाई और जैविक खाद के संतुलन से न केवल पैदावार बढ़ाई, बल्कि फसल की गुणवत्ता को भी इस स्तर पर पहुंचाया कि मंडियों में व्यापारियों के बीच उनकी उपज की भारी मांग बनी हुई है. राजू का अनुभव बताता है कि सब्जी की खेती में मेहनत जरूर अधिक है, लेकिन यदि बाजार की मांग (Market Demand) को समझकर सही समय पर बुवाई और सटीक देखभाल की जाए, तो कम लागत में भी आय को दोगुना किया जा सकता है. उनकी इस 'ग्रीन रिवोल्यूशन' सफलता को देख अब गांव के अन्य किसान भी पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन की ओर रुख कर रहे हैं. राजू ने साबित कर दिया है कि आधुनिक सोच और सही योजना के साथ आज के दौर में खेती को एक बेहद लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











.jpg)






