Responsive Scrollable Menu

आरसीबी के बिकने पर विजय माल्या ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर लिखा भावुक मैसेज

Vijay Mallya first reaction on RCB: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पुरानी टीम में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीते 24 मार्च को बिक गई. आदित्य बिरला ग्रुप ने अन्य दो फर्म के साथ मिलकर आरसीबी को खरीदा है. आरसीबी के बिकने के बाद टीम के पुराने ओनर विजय माल्या का पहला रिएक्शन आया है. सोशल मीडिया पर माल्या ने आरसीबी के लिए एक भावुक मैसेज लिखा.

Continue reading on the app

रोज़ इस्तेमाल होने वाली एक चीज़ जो आपकी स्किन की हाइजीन के लिए नही है सही, जानिए क्या है वो

Loofah and Skin Infection: हर दिन नहाने का वो झागदार और फ्रेश एहसास, जो हमें सुकून देता है — क्या आप जानते हैं, उसी में छिपा है आपकी स्किन के लिए एक बड़ा खतरा? जी हां, बात हो रही है उस लूफा की जिसे आप प्यार से अपनी स्किन पर रगड़ते हैं। लेकिन वो मुलायम […]

The post रोज़ इस्तेमाल होने वाली एक चीज़ जो आपकी स्किन की हाइजीन के लिए नही है सही, जानिए क्या है वो appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बता दिए नाम

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी पहेली आखिरकार सुलझ गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया कि इस सीजन में ओपनिंग की जिम्मेदारी वह खुद और संजू सैमसन संभालेंगे।

मुंबई में आयोजित कैप्टन्स डे इवेंट के दौरान गायकवाड़ से जब ओपनिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि ऋतु और संजू। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट ने अपनी ओपनिंग जोड़ी तय कर ली।

संजू और ऋतुराज करेंगे ओपनिंग
इस फैसले का सीधा असर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पर पड़ेगा। 18 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 पारी में 240 रन बनाए थे, वह भी 189 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ। वह उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज साबित हुए थे।

म्हात्रे ने पिछले सीजन ओपनिंग की थी
म्हात्रे को पिछले साल गायकवाड़ की चोट के चलते टीम में मौका मिला था और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने फरवरी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन भी किया। हालांकि अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में उतरना पड़ सकता।

सैमसन को ट्रेड डील के जरिए चेन्नई ने जोड़ा
चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस बार ओपनिंग के लिए कई मजबूत विकल्प थे। खासकर संजू सैमसन की एंट्री के बाद टीम के पास विकल्पों की भरमार हो गई थी। सैमसन को टीम ने 2026 ऑक्शन से पहले एक बड़े ट्रेड के जरिए शामिल किया था। इस ट्रेड में चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को बाहर किया था।

टी20 विश्व कप के बाद संजू की वैल्यू बढ़ी
सैमसन का यह ट्रेड आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा। खास बात यह है कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने उनकी वैल्यू को और बढ़ा दिया। उन्होंने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और तीन अहम मुकाबलों में 89, 89 और नाबाद 97 रन की पारियां खेलीं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

अब CSK की नजर एक बार फिर खिताब जीतने पर है और टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। ओपनिंग में अनुभव और फॉर्म का संतुलन देखने को मिलेगा जबकि मिडिल ऑर्डर में युवा ऊर्जा टीम को मजबूती दे सकती।

Thu, 26 Mar 2026 11:57:32 +0530

  Videos
See all

Black Dress में दिखी Lisa Mishra #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:32:17+00:00

Iran ने US के साथ बातचीत से इनकार किया #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:33:31+00:00

Top Headlines Of The Today: US Israel Iran War Updates #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:32:21+00:00

Women in Entertaintment Event में एक साथ दिखे Kim sharma And Krishna Shroff #shorts #viralt #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:33:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers