Responsive Scrollable Menu

Maa Mahagauri Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर करें मां महागौरी की आरती, प्रसन्न होंगी माता

Maa Mahagauri Ki Aarti: आज 26 मार्च, 2026 को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है. इसे दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है. दुर्गाष्टमी के दिन लोग घर में अष्टमी पूजन करते हैं. घर में कन्या पूजन करते हैं, उन्हें घर बुलाया जाता है और सात्विक भोजन परोसा जाता है. इसके बाद उन्हें उपहार देकर दान-दक्षिणा देते हैं और खुशी-खुशी विदा किया जाचा है. नवरात्रि का आठवां दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है. महागौरी माता की पूजा में उनकी आरती भी जरूर पढ़नी चाहिए. चलिए इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं महागौरी मां की आरती. 

मां महागौरी की आरती (Mata Mahagauri Ki Aarti Lyrics in Hindi)

जय महागौरी जगत की माया।जया उमा भवानी जय महामाया।।

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरा वहां निवासा।।

चंद्रकली और ममता अंबे।

जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्याता।।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।

सती 'सत' हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

कैसे हुई थी मां महागौरी की उत्पत्ति?

द्रिक पंचांग के अनुसार, हिन्दु पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि देवी शैलपुत्री सोलह वर्ष की आयु में अत्यन्त रूपवती थीं तथा उनका वर्ण अत्यधिक श्वेत एवं धवल था. उनके अत्यधिक गौर वर्ण के कारण उन्हें देवी महागौरी के नाम से जाना जाने लगा. मान्यताओं के अनुसार, राहु ग्रह को शासित करने के लिए देवी महागौरी की पूजा करते हैं. उनका प्रिय पुष्प रात की रानी होता है. 

महागौरी का मंत्र

ऊं देवी महागौर्यै नमः॥

प्रार्थना मंत्र

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ये भी पढ़ें- Durga Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी कल, नोट करें शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मैच में कैसी होगी आरसीबी की प्लेइंग-11, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच 28 मार्च (शनिवार) को खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करते हुए नजर आने वाले हैं. इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

आरसीबी के लिए कौन करेगा पारी की शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट कर सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की थी और टीम को ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जहां एक ओर साल्ट बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं तो वहीं, विराट भी पावर प्ले में अटैकिंग क्रिकेट खेलते हैं.

कौन संभालेगा मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

आरसीबी के लिए नंबर 3 पर बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल खेलते हुए नजर आ सकते हैं. तो वहीं नंबर 4 पर कप्तान रजत पाटीदार खुद खेलते हुए दिखाई देंगे. पांचवें नंबर पर जितेश शर्मा और नंबर 6 पर जैकब बेथेल नजर आ सकते हैं. 

आरसीबी में बतौर ऑलराउंडर टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है. डेविड बल्ले के साथ तूफानी अंदाज में रन बनाने के अलावा स्पिन बॉलिंग भी टीम को दे सकते हैं. वहीं रोमारिय टीम को तूफानी बल्लेबाजी के अलावा तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देंगे.

कौन होगा आरसीबी का प्रमुख स्पिनर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में बतौर प्रमुख स्पिनर सुयश शर्मा दिखाई देंगे. वो अपनी स्पिन से बल्लेबाजों के दुविधा में डालते हुए नजर आएंगे. उनकी गुगली, फ्लिपर और लेग स्पिन का सामना करना अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा. उनका साथ बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर क्रुणाल पांड्या देते हुए नजर आएंगे. 

ये 3 गेंदबाज संभालेंगे पेस अटैक की कमान

आरसीबी के लिए पेस अटैक की जिम्मेदारी भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के जैकब डफी के साथ मिलकर संभालेंगे. इन दोनों का साथ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मंगेश यादव दे सकते हैं. जो बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में हाथ आजमा सकते हैं.

RCB की प्लेइंग-11

विराट कोहली
फिल साल्ट
देवदत्त पडिक्कल
रजत पाटीदार (कप्तान)
जितेश शर्मा
जैकब बेथेल
टिम डेविड/ रोमारियो शेफर्ड
क्रुणाल पांड्या
भुवनेश्वर कुमार
सुयश शर्मा
जैकब डफी

मंगेश यादव - इम्पैक्ट प्लेयर

RCB का फुल स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.

आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
28 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
5 अप्रैल, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
12 अप्रैल, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे मुंबई

ये भी पढ़ें : विराट की किस गलती की वजह से रोहित को मिली थी कप्तानी? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई सच्चाई

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने खोया आपा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से बदतमीजी, सवाल सुनते ही भड़क गए

Shaheen Afridi gets irritated at PSL 2026 press conference: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी एक सवाल पर बुरी तरह से झल्ला गए. सोशल मीडिया पर शाहीन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने शाहीन अफरीदी को सरेआम डांट लगाई थी. Thu, 26 Mar 2026 06:45:06 +0530

  Videos
See all

हर तरफ गिर रहे रॉकेट, बंकरों में भाग रहे इजराइली लोग | Hezbollah Attack | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:08:09+00:00

S.Jaishankar On Pakistan: जयशंकर ने खोली PAK-US रिश्तों की कलई | #sjaishankar #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:04:55+00:00

Viral Video | युवक को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा, फिर पीटा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:05:43+00:00

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:08:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers