महाकाल दर्शन के लिए पहुंचा परिवार, महज ढाई मिनट में कार के अंदर रखा तीन लाख का सामान चोरी
महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए जम्मू के एक श्रद्धालु परिवार के साथ चोरी वारदात सामने आई है. परिवार रविवार को उज्जैन पहुंचा था. यहां पर वरुण शर्मा की कार से करीब 3 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया. यह घटना उस समय हुई, जब वे होटल से चेकआउट कर दोबारा महाकाल दर्शन के लिए गए.
वरुण शर्मा उनकी बुआ मित्र गीतांजलि शर्मा और उनके गुरु बुधवार को जम्मू लौटने वाले थे. रवाना होने से पहले उन्होंने एक बार फिर बाबा महाकाल के दर्शन करने का निर्णय लिया. इसे लेकर उन्होंने होटल 'द ग्रैंड गरुड़' से चेकआउट किया. इसके साथ सारा सामान कार में रखा और दर्शन के लिए निकल पड़े.
उज्जैन में श्रद्धालु की कार से 3 लाख की चोरी:CCTV में कैद हुई वारदात, युवक ढाई मिनट में सामान लेकर फरार pic.twitter.com/soTFHzbAjC
— Mohit Saxena (@mohit_famous) August 7, 2026
सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
करीब दो घंटे बाद लौटने पर उन्हें कार से लगभग 3 लाख रुपये का सामान गायब मिला. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज के अनुसार, सुबह 11:23 बजे एक छात्र जैसा हुलिया लिए युवक कार के करीब पहुंचता है और महज ढाई मिनट में कार के अंदर रखा सामान लेकर निकल जाता है. इस दौरान चोर बिना किसी परेशानी के आराम से बैग ले जाता हुआ दिखा.
जम्मू के स्थानीय पत्रकार वरुण शर्मा के अनुसार, उनकी मित्र गीतांजलि शर्मा, निवासी एम-7, अवध, राजेंद्र नगर, बरेली ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने बताया कि वे स्टेशन के करीब मौजूद होटल 'द ग्रैंड गरुड़' में ठहरे हुए थे.
3 लाख रुपए की चोरी बताई गई
चोरी हुए सामान में लैपटॉप के साथ मोबाइल फोन, 15 हजार रुपए नकद, एक सूटकेस और एक हैंडबैग है. इसमें अहम दस्तावेज और अन्य कीमती सामान रखे गए हैं. पीड़ित परिवार ने बताया कि अब तक 3 लाख रुपए की चोरी बताई गई है. वरुण शर्मा ने जानकारी दी कि वे चार लोग कार से उज्जैन आए थे. इसमें उनकी बुआ, एक दोस्त और गुरुजी शामिल थे. महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Protest: रांची गेस्ट हाउस पहुंचा छात्रों का दल, मंत्रियों के डेलीगेशन के साथ होने वाली है बातचीत
'कोई लिखता है, अफवाह फैलती है...', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस की कीमत बढ़ने की अटकलों पर लगाया विराम
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुकिंग गैस पर किसी भी नए टैक्स की संभावना को खारिज करते हुए मीडिया में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। 7वें CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ किया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और बेबुनियाद खबरों से बचने की सलाह दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat








