Responsive Scrollable Menu

सिंगापुर कोर्ट बोला- जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई:सिंगर की मौत मर्डर नहीं; शराब के नशे में डूबे थे, लाइफ जैकेट पहनने से मना किया

सिंगापुर की एक अदालत ने असम के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत पर फैसला सुनाया है। बुधवार को वहां की स्टेट कोरोनर कोर्ट ने पुलिस की जांच रिपोर्ट को सही ठहराते हुए कहा कि सिंगर की मौत एक दर्दनाक हादसा थी। इसमें किसी भी तरह की साजिश नहीं पाई गई है। पिछले साल सितंबर में एक आइलैंड के पास जुबीन की डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी और परिवार ने जांच पर सवाल उठाए थे। अदालत में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के जुबीन गर्ग घटना के समय भारी नशे में थे। उनकी टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में ब्लड अल्कोहल की मात्रा 333 मिलीग्राम पाई गई, जो सिंगापुर की कानूनी सीमा (80 मिलीग्राम) से चार गुना से भी ज्यादा थी। नशे की वजह से डूबे जुबीन कोरोनर ने कहा कि इतने नशे की वजह से वे सही फैसला नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने पहले तो लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन पहली बार तैरने के बाद उसे उतार दिया। दूसरी बार जब वे पानी में उतरे, तो कैप्टन और दूसरे साथियों के टोकने के बावजूद उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से साफ मना कर दिया था। पत्नी के आरोपों को कोर्ट ने किया खारिज जुबीन की पत्नी ने शक जताया था कि सिंगर को पानी में धक्का दिया गया होगा। इस पर कोरोनर नाखोडा ने साफ किया कि पुलिस ने बहुत बारीकी से जांच की है। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे लगे कि किसी ने उन्हें मजबूर किया या धक्का दिया। यहां तक कि उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले लोगों ने भी पूरी जान लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि जुबीन अपनी मर्जी से तैरने के लिए पानी में उतरे थे और डूबने के दौरान किसी ने भी उनका चेहरा जानबूझकर पानी के नीचे नहीं दबाया था। पिछले साल सितंबर में मौत हुई थी यह घटना 19 सितंबर 2025 की है। जुबीन गर्ग सिंगापुर में भारत और सिंगापुर के बीच 60 साल के कूटनीतिक रिश्तों के जश्न में शामिल होने गए थे। उन्हें वहां 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में परफॉर्म करना था। वे असम और पूरे उत्तर-पूर्व भारत के सबसे चहेते गायकों में से एक थे। सिंगर की मौत की खबर मिलते ही उस बड़े आयोजन को रद्द कर दिया गया था। जुबीन अपने दोस्तों के साथ लाजरस आइलैंड के पास एक यॉट पर पार्टी कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। भारत में फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामला दूसरी तरफ गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की हर दिन सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट-ट्रैक सेशन कोर्ट बनाई है। बक्सा जिले की जिला जज शर्मिला भुइयां इस फास्ट-ट्रैक कोर्ट की अध्यक्षता करेंगी। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने ये नियुक्ति की है। असम पुलिस की CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले की जांच की और स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। असम के तिनसुकिया में जन्मे, अभिनेता और निर्देशक रहे जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी में गाना गाए। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाना गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें जुबीन गर्ग केस की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाई:बक्सा जिला जज अध्यक्षता करेंगी, हर दिन सुना जाएगा मामला गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की हर दिन सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट-ट्रैक सेशन कोर्ट बनाई है। बक्सा जिले की जिला जज शर्मिला भुइयां इस फास्ट-ट्रैक कोर्ट की अध्यक्षता करेंगी। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

ईरान युद्ध से हिला फिलीपींस, घोषित की नेशनल एनर्जी इमरजेंसी, आपातकाल लागू करने वाला पहला देश

Iran War Update: ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट गहरा गया है। ईंधन आपूर्ति बाधित होने और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे व्यापक असर को देखते हुए फिलीपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अभ्यास सत्रों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए हैं और फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपने साथी सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को गेंदें डालीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पिछले सीजन में टीम की सफलता का बड़ा कारण रही थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई, जिसमें सॉल्ट आक्रामक भूमिका निभाते थे, जबकि कोहली पारी को संभालने का काम करते थे।

बताते चलें कि दोनों बल्लेबाजों ने साथ मिलकर 13 पारियों में 565 रन जोड़े थे, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुए। खासकर कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबले में दोनों ने तेज साझेदारी करते हुए लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि जयपुर में राजस्थान के खिलाफ भी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनकी सलामी साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई थी।

हालांकि हाल के समय में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने इन चिंताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि सॉल्ट अब भी सीमित ओवर प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका है।
Wed, 25 Mar 2026 22:08:16 +0530

  Videos
See all

लिफ्ट यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान! #shortsvideo #viral #LiftAccident #LiftFailure #PublicSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:21+00:00

Sitapur: आखिरी विदाई! सऊदी में मौत, यूपी में टूटा परिवार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:20:08+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: हमले में नेवी कमांडर की मौत | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:17:21+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: UN में Saudi Arabia और Qatar ने की निंदा | #warnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:19:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers