Responsive Scrollable Menu

10 चुनावों में हार, फिर भी पद पर? EPS पर O Panneerselvam का सबसे बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने विपक्ष पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि एडप्पाडी पलानीस्वामी करिश्माई या प्रभावशाली नेता नहीं हैं। 2017 से लेकर 2024 के संसदीय चुनावों तक, उन्हें 10 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। एक सच्चा मजबूत नेता विधानसभा या संसदीय चुनावों में हार के बाद भी अपनी पार्टी को अगले चुनाव में जीत दिलाने में सक्षम होना चाहिए। तभी उन्हें प्रभावशाली नेता माना जा सकता है। इस मानदंड के अनुसार, एडप्पाडी पलानीस्वामी प्रभावशाली नेता नहीं हैं। लगातार दस चुनावी हार के बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: अन्नाद्रमुक का घोषणापत्र है या लॉटरी का टिकट? हर परिवार को 10000 रुपए, मुफ्त फ्रिज, फ्री बस यात्रा जैसे कई लुभावने वादे


ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि मैं प्रेस से इसलिए मिल रहा हूं ताकि देश की जनता को बता सकूं कि एडप्पाडी पलानीस्वामी द्वारा आज जारी किया गया चुनावी घोषणापत्र झूठा है। हमें यह जांच करनी चाहिए कि एडप्पाडी पलानीस्वामी ने अतीत में जो वादे किए थे, क्या वे वास्तव में पूरे हुए हैं। द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (द्रमुक) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर पलटवार करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि तमिलनाडु के और पार्टी के प्रमुख नेता हमेशा महिला अधिकारों के पक्षधर रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: AIADMK ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, एडप्पाडी से ताल ठोकेंगे K Palaniswami


द्रमुक सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने सदन में ‘दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि तमिलनाडु हमेशा से महिला अधिकारों का पैरोकार रहा है। उनका कहना था कि चाहे पेरियार रहे हों, करुणानिधि रहे हों या फिर हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री स्टालिन, सभी महिला अधिकारों और सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं। यह स्पष्ट होना चाहिए। इससे पहले, वित्त मंत्री सीतारमण ने सदन में वित्त विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बयान का उल्लेख किया और कहा कि द्रमुक सरकार महिलाओं के खिलाफ है और इस बार महिलाओं का समर्थन उसे नहीं मिलेगा। 

Continue reading on the app

POCSO Case: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, Allahabad High Court से मिली अग्रिम जमानत

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की जमानत याचिका पर यह फैसला सुनाया। हालांकि अदालत ने शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ताओं दोनों को इस संबंध में मीडिया के समक्ष कोई बयान नहीं देने का निर्देश दिया। इससे पूर्व, अदालत ने 27 फरवरी को अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी और कहा था कि नाबालिगों के कथित यौन उत्पीड़न मामले और प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज मामले में अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

अग्रिम जमानत देते हुए अदालत ने याचिकाकर्ताओं पर कई शर्ते लगाईं जैसे कि वे साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं करेंगे औरसुनवाई की तिथि पर संबंधित अदालत के समक्ष पेश होंगे। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति को तथ्य छिपाने के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई लालच, धमकी नहीं देंगे और संबंधित अदालत की पूर्व अनुमति के बगैर विदेश नहीं जाएंगे।

अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ताओं, पीड़ितों और शिकायतकर्ता को जांच या मुकदमा लंबित रहने के दौरान मौजूदा मामले के संबंध में किसी मीडिया संस्थान को कोई बयान नहीं देने का भी निर्देश दिया जाता है। इन शर्तों में से किसी का भी उल्लंघन करने पर अभियोजक अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए उचित आवेदन दाखिल करने के लिए स्वतंत्र होगा।” अग्रिम जमानत देते हुए अदालत ने कहा, “पीड़ितों ने कथित तौर पर इस घटना की जानकारी शिकायतकर्ता को 18 जनवरी, 2026 को दी, जबकि शिकायतकर्ता ने पुलिस को इसकी जानकारी 24 जनवरी, 2026 को दी।

शिकायतकर्ता ने सूचना देने में छह दिन का विलंब का कारण पूजा और यज्ञ में व्यस्त होना बताया, जबकि 21 जनवरी को उसने कथित घटना के संबंध में आवेदन दाखिल किया था।” अदालत ने कहा, “पीड़ित शिकायतकर्ता के निरंतर संपर्क में रहे और उन्हें 25 फरवरी से पूर्व कोई उचित सुरक्षा नहीं दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए और विभिन्न हिंदी समाचार चैनलों ने पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम की स्थापित प्रक्रिया का उल्लंघन करकेपीड़ितों का साक्षात्कार किया।”

अदालत ने कहा, “पीड़ितों ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को न देकर शिकायतकर्ता को दी जोकि एक अपरिचित है। यह मानवीय आचरण एवं व्यवहार के सामान्य क्रम के अनुरूप भी नहीं है।” इसके अलावा, अदालत ने यह भी कहा, “डॉक्टर द्वारा तैयार मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ितों को बाहरी चोट लगी होने की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से रिपोर्ट मांगी गई है जिसमें साफ दिखा है कि डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न के संबंध में निष्कर्ष नहीं दिया है। याचिकाकर्ताओं की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है जोकि यौन उत्पीड़न के मामलों में आवश्यक होती है।”

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) के 21 फरवरी के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया था कि माघ मेले के दौरान जब वह अपने शिविर में बैठे थे, तो दो नाबालिग बच्चे उनके पास आए और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया। आशुतोष ने कहा था कि इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार- कहा, खिताबी जीत ने भरी नई जान, दुनिया में कहीं भी जीतने को तैयार है भारत

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी निगाहें अब आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर है. हरमनप्रीत की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस खिताबी जीत से टीम इंडिया में एक नई जान मिली है. Wed, 25 Mar 2026 22:02:19 +0530

  Videos
See all

ट्रंप के सीजफायर के पीछे ये कहानी है! | Shorts | Iran Israel-US War | Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:13:51+00:00

जंग का मस्टमाइंड तो चीन निकला ! | Shorts | Iran Israel-US War | Trump | China | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:15:16+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Ceasefire खत्म| Iran Israel War | Trump Vs Mojtaba Khamenei | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:17:29+00:00

Monalisa On Parents: "मां पीती है , पिता का दूसरी औरतों से संबंध" मोनालिसा का सनसनीखेज खुलासा|Farman #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers